Home Entertainment Viral Video : शादी के मंडप में नाच रही दुल्हन के साथ...

Viral Video : शादी के मंडप में नाच रही दुल्हन के साथ दादी ने किया कुछ ऐसा, देखकर हंस पड़ेंगे आप

0
480
Viral Video : शादी के मंडप में नाच रही दुल्हन के साथ दादी ने किया कुछ ऐसा, देखकर हंस पड़ेंगे आप
Viral Video : शादी के मंडप में नाच रही दुल्हन के साथ दादी ने किया कुछ ऐसा, देखकर हंस पड़ेंगे आप

अपनी शादी के दिन एक दुल्हन स्टेज पर उछल-कूद कर नाचती है. दुल्हन की दादी अम्मा को इन दिनों डांस का ये ट्रेंड पसंद नहीं आ रहा है. इसके बाद जो होता है उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.?

शादियों में नाचने-गाने के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. खासकर अगर शादी में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आकर डांस करने लगें तो मजा और बढ़ जाता है. लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे एक दुल्हन के वीडियो में उसे स्टेज की भी जरूरत नहीं पड़ती. दुल्हन एकदम मस्त हो जाती है और सामियां में ही डांस करने लगती है. वहां खड़ी एक बुजुर्ग महिला को इस दुल्हन का मस्त अंदाज पसंद नहीं आता और वो उसे टोकने पहुंच जाती है. इस बुजुर्ग महिला को दुल्हन की दादी अम्मा बताया जा रहा है.

दादी ने किया ऐसा काम

A post shared by Amarjeet Nishad (@amarjeet.nishad.376043)

इंस्टाग्राम पर अमरजीत निषाद नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में लाल जोड़े में सजी दुल्हन अपने शादी के मंडप में डांस करना शुरू कर देती है. उसके पीछे मेरे सैंया सुपरस्टार गाना बजता सुनाई देता है और वो कमर मटकाकर सबके सामने डांस करती है. कुछ लोग पीछे खाना खाते भी नजर आते हैं, दुल्हन को इस तरह डांस करते देख सभी की निगाहें टिक जाती हैं. लेकिन ये नजारा एक बुजुर्ग महिला को पसंद नहीं आया जो शायद दुल्हन की मां या दादी रही होंगी. वो आती हैं और दुल्हन को सबके सामने डांस करने से रोकती हैं.

मजेदार कमेंट्स आए

इस वीडियो को कई मिलियन बार देखा जा चुका है और 75 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. लोग वीडियो पर कमेंट करके खूब मजे ले रहे हैं. कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, इसीलिए तो कहते हैं बच्चों की शादी मत करो. वहीं दूसरे ने लिखा, मैं हैरान हूं कि ये लोग इतने लोगों के सामने कैसे डांस करते हैं, मुझे तो सबके सामने खाना खाने में भी शर्म आती है. तीसरे यूजर ने लिखा, दादी बी लाइक्स- अगर शादी कैंसिल हुई तो पैसे जरूर डूबेंगे.

Nikki Tamboli: बिना पैंट पहने कैमरे के सामने आईं निक्की तंबोली, बोल्ड वीडियो हुआ वायरल

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.