Home Bihar News Vigilance Raid in Bihar : शिक्षा अधिकारी के घर नोटों का जखीरा?...

Vigilance Raid in Bihar : शिक्षा अधिकारी के घर नोटों का जखीरा? रेड में मिले नोटों से भरे 2 बेड… गिनने के लिए आई मशीन

0
359
Vigilance Raid in Bihar : शिक्षा अधिकारी के घर नोटों का जखीरा? रेड में मिले नोटों से भरे 2 बेड... गिनने के लिए आई मशीन
Vigilance Raid in Bihar : शिक्षा अधिकारी के घर नोटों का जखीरा? रेड में मिले नोटों से भरे 2 बेड... गिनने के लिए आई मशीन

Bihar News: बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत विहार मोहल्ले में रेड हो रही है. कहा जा रहा है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के आवास से जो रुपये मिले हैं वो एक करोड़ से अधिक हैं.

Bettiah DEO Raid: बिहार के बेतिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के आवास पर विजिलेंस की छापेमारी चल रही है. गुरुवार (23 जनवरी) की सुबह टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची. बिहार के कई और जिलों में यह छापेमारी हो रही है. विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि डीईओ रजनीकांत प्रवीण ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है. इस शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है.

छापा मारने पटना से सुबह-सुबह पहुंची टीम

सुबह-सुबह हुई कार्रवाई से जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. पटना से पहुंची विजिलेंस की टीम सुबह से जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के बेतिया स्थित किराए के मकान में छापेमारी कर रही है. शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण से भी पूछताछ की गई है. मौके से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है. पैसों को गिनने के लिए विजिलेंस की टीम ने स्थानीय पुलिस से नोट गिनने वाली मशीन मंगाई.

तीन साल से बेतिया में डीईओ हैं रजनीकांत प्रवीण

बताया जा रहा है जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के आवास से जो रुपये मिले हैं वो एक करोड़ से अधिक हैं. हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. छापेमारी खत्म होने के बाद आधिकारिक रूप से यह जानकारी दी जा सकती है कि क्या-क्या मिला है. जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण लगभग तीन सालों से बेतिया में डीईओ के पद पर पदस्थापित हैं.

अन्य ठिकानों से क्या मिला अभी इसकी जानकारी नहीं

बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत विहार मोहल्ले में ये छापेमारी चल रही है. नोट गिनने वाली मशीन लेकर खुद मुफस्सिल थाना के प्रभारी अभिराम सिंह पहुंचे. मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. वहीं बेतिया के अलावा अन्य ठिकानों पर हो रही छापेमारी में क्या कुछ मिला है अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है.

Sukanya Samriddhi Yojana! ₹250 से शुरू करें निवेश! मिलेंगे टैक्स छूट समेत ये फायदे, जानिए पूरी डिटेल्स में

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.