Home Business Vande Bharat Train! खुशखबरी! जल्द चलने लगेंगी 2 नई वंदे भारत ट्रेनें,...

Vande Bharat Train! खुशखबरी! जल्द चलने लगेंगी 2 नई वंदे भारत ट्रेनें, चेक करें रूट-शेड्यूल और किराया

0
454
Vande Bharat Train! खुशखबरी! जल्द चलने लगेंगी 2 नई वंदे भारत ट्रेनें, चेक करें रूट-शेड्यूल और किराया
Vande Bharat Train! खुशखबरी! जल्द चलने लगेंगी 2 नई वंदे भारत ट्रेनें, चेक करें रूट-शेड्यूल और किराया

Vande Bharat Train: जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए खुशखबरी है। कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा जल्द ही शुरू होने जा रही है। संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 या 22 फरवरी को इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं। यह ट्रेन जम्मू और श्रीनगर के बीच चलेगी। हालांकि पहले खबर थी कि इसे 17 फरवरी से शुरू किया जाएगा, लेकिन किन्हीं कारणों से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

Vande Bharat Train: खबर है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कटरा से सुबह 8.10 बजे रवाना होगी और 11.20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। ट्रेन श्रीनगर से सुबह 8.55 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.05 बजे कटरा पहुंचेगी। इस ट्रेन के रूट पर रियासी, बक्कल, दुग्गा, सवालकोट, संगलदान, सुंबर, खारी, बनिहाल, काजीगुंड, सदुरा, अनंतनाग, बिजबेहरा, पंजगाम, अवंतीपोरा, रत्नीपोरा, काकापोरा, पंपोर स्टेशन होंगे। यह ट्रेन कटरा और श्रीनगर के बीच की दूरी करीब ढाई से तीन घंटे में तय करेगी।

कितना होगा किराया?

कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन के किराए को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन रेलवे सूत्रों के अनुसार इस रूट पर एसी चेयर कार का किराया 1500 से 1700 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2400 से 2600 रुपये के बीच हो सकता है।

राजस्थान को मिल सकती है वंदे भारत की एक और सौगात

  • राजस्थान में बीकानेर से दिल्ली के बीच भी वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली के सफर में करीब 1 घंटा 30 मिनट की बचत होगी। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर प्रारंभिक रखरखाव की सुविधा उपलब्ध होते ही ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
  • रेलवे बोर्ड की अस्थायी समय सारिणी के अनुसार ट्रेन सुबह 5:55 बजे बीकानेर से रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 4:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर रात 10:50 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
  • अभी बीकानेर से दिल्ली जाने में करीब 7 घंटे 45 मिनट का समय लगता है, लेकिन वंदे भारत ट्रेन के चलने के बाद यह सफर सिर्फ 6 घंटे 20 मिनट में पूरा हो जाएगा।
  • दिल्ली से बीकानेर जाते समय यह ट्रेन सिर्फ एक स्टेशन पर रुकेगी। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन सिर्फ रेवाड़ी स्टेशन पर रुकेगी।

IMD Rian Alert : बिहार के 16 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी, किसानों से सावधान रहने की अपील

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.