Home India Vande Bharat: इन दो शहरों के बीच चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर...

Vande Bharat: इन दो शहरों के बीच चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन; जानें कब होगी लॉन्च?

0
811

Vande Bharat Sleeper Trains: देशभर के ज्यादातर राज्यों में वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। पांच साल पहले लॉन्च हुईं इन ट्रेनों को उनकी तेज गति और शानदार सुविधाओं के लिए पहचाना जाता है।

हालांकि, अभी तक यात्री बैठकर ही वंदे भारत से सफर कर सकते हैं, जिसकी वजह से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब इन दिक्कतों को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लाने जा रहा है। इस पर तेज गति से काम चल रहा है और देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यूपी को मिल सकती है। यह ट्रेन गोरखपुर से आगरा के बीच चलेगी।

सूत्रों के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लोकसभा चुनाव के बाद लॉन्च की जा सकती है। यानी कि यूपी की जनता गोरखपुर से आगरा के बीच चुनाव के बाद वंदे भारत ट्रेन में लेटकर सफर कर सकेगी। कहा जा रहा है कि अभी शुरुआत में तो इसे इन दोनों शहरों के बीच ही चलाया जाएगा, लेकिन आने वाले वक्त में इसे आगे बढ़ाकर दिल्ली तक कर दिया जाएगा। दिल्ली तक इसके विस्तार होने के बाद राजधानी की यात्रा भी आराम से वंदे भारत के जरिए की जा सकेगी। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से चलकर लखनऊ ऐशबाग- कानपुर होते हुए आगरा जाएगी।

बाद में इसे दिल्ली तक किया जा सकता है। अभी इस ट्रेन का रूट, किराया, टाइमिंग आदि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में समय सारिणी पर फैसला हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का नंबर भी तय कर लिया गया है।

गोरखपुर से जब यह ट्रेन चलेगी तब इसका नंबर 22583 हो सकता है, जबकि आगरा से चलने पर 22584 हो सकता है। गोरखपुर के बाद बाराबंकी, ऐशबाग (लखनऊ), कानपुर, इटावा यह ट्रेन रुक सकती है। हालांकि, स्टॉपेज को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को इसी साल जुलाई महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

 

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.