Home India Vande Bharat News: रामलला के दर्शन कराएगी यह वंदे भारत ट्रेन, जानिए...

Vande Bharat News: रामलला के दर्शन कराएगी यह वंदे भारत ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग

0
635

Vande Bharat News: भारतीय रेल भी ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी अयोध्या रेलवे स्टेशन को ध्यान में रखते हुए लगातार बढ़ा रहा है। रेलवे ने यात्रियों को और राम भक्तों को सौगात देने का प्लान बना लिया है।

जी हां! पटना से लखनऊ की बीच नई वंदे भारत जल्द पटरी पर फर्राटा भरने वाली है। इस रूट पर अयोध्या भी अहम स्टॉपेज होगा जहां यह ट्रेन रुकने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने पटना और लखनऊ के बीच नई वंदे भारत का ऐलान किया जाएगा।

इन स्टेशनों पर रुकेगी पटना-लखनऊ वंदे भारत

पटना से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है। इससे बिहार के साथ-साथ यूपी के यात्रियों को लखनऊ के साथ ही अयोध्या जाने की भी बेहतर सुविधा मिलेगी। पटना से लखनऊ जाने वाली यह वंदे भारत आरा, बक्सर, डीडीयू, जौनपुर, आंबेडकर नगर, अयोध्या होते लखनऊ तक जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो यात्री वंदे भारत के जरिए पटना से अयोध्या तक का सफर आठ घंटे में पूरा कर लेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल रेलवे बोर्ड पटना-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल तैयार करने में जुटा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लखनऊ में यह ट्रेन सुबह के समय रवाना होगी और दोपहर में पटना पहुंचेगी। इसके बाद पटना से दोपहर में खुलकर रात में लखनऊ वापस पहुंचेगी।

हालांकि, फाइनल शेड्यूल रेलवे बोर्ड ही जारी करेगा। बता दें कि पटना और लखनऊ के बीच की दूरी लगभग 530 किलोमीटर है। एक्सप्रेस ट्रेनों में दोनों शहरों के बीच करीब 10 घंटे का समय लगता है। अधिकतर ट्रेनें डीडीयू से वाराणसी होकर लखनऊ पहुंचती हैं। अयोध्या होकर वंदे भारत ट्रेन चलने से पटना से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को नया विकल्प मिलेगा।

रामलला के दर्शन कर पाएंगे यात्री

प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन चलने से बिहार से यूपी की ओर जाने वाले यात्रियों को कम समय में आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। इस वंदे भारत के जरिए पटना और आरा के यात्री अयोध्या एवं लखनऊ की यात्रा कर सकेंगे। बता दें कि बिहार से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन के लिए जाते हैं। उन्हें कम समय में यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। वंदे भारत अभी तक देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है।

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.