Home Business New Aadhaar: फ्रॉड से बचने के लिए ये वाला आधार कार्ड का...

New Aadhaar: फ्रॉड से बचने के लिए ये वाला आधार कार्ड का करें इस्तेमाल, चेक डिटेल

0
583

आज के समय में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. डिजीटल युग में कई तरह के फ्रॉड सामने आ रहे हैं. हर दिन फ्रॉड द्वारा ठगी के तरह-तरह के मामले सामने आ रहे हैं.

भारत में आधार कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है. इसका उपयोग कई जगहों पर ID Proof के तौर पर किया जाता है. आज के समय में आधार का उपयोग पासपोर्ट बनवाने, घर खरीदने, रेलवे और फ्लाइट टिकट बुक करने, फोन के लिए नया नंबर लेने के लिए और कई जरूरी वेरिफिकेशन के लिए किया जाता है.

अब जब हम नया सिम कार्ड खरीदते हैं तो नए सिम कार्ड के लिए आधार से KYC वेरिफिकेशन की जरूरत होती है. नए सिम कार्ड के KYC वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है.

ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें स्कैमर्स ने आधार का उपयोग कर फर्जी सिम कार्ड लिए थे. साइबर अपराधी किसी और के नाम पर सिम कार्ड निकालकर कई अपराधी गतिविधी करते हैं. मास्क आधार कार्ड बिल्कुल आधार की तरह ही होता है. इस डाउनलोड करने के लिए आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. यहां आपको आधार कार्ड की जगह मास्क आधार कार्ड सेलेक्ट करना होगा.

मास्क आधार कार्ड में आपको आधार के सिर्फ 4 अंक नजर आएंगे और 8 अंक छिपे होंगे. वहीं, नॉर्मल आधार कार्ड में 12 अंक लिखा होता है. आप अपनी पसंद के अनुसार मास्क आधार कार्ड में अपनी डेट ऑफ बर्थ भी छिपा सकते हैं. इसके अलावा अगर आप https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/ पर जाकर ये चेक कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड पर कितने सिम लिए गए हैं. एक आधार क्रार्ड पर 9 से ज्यादा सिम नहीं लिया जा सकता है.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.