Home Entertainment Urfi Javed ने कैमरे के सामने दिखाया टॉपलेस अंदाज, प्लास्टिक के चम्मच...

Urfi Javed ने कैमरे के सामने दिखाया टॉपलेस अंदाज, प्लास्टिक के चम्मच से ढका शरीर

0
475
Urfi Javed ने कैमरे के सामने दिखाया टॉपलेस अंदाज, प्लास्टिक के चम्मच से ढका शरीर
Urfi Javed ने कैमरे के सामने दिखाया टॉपलेस अंदाज, प्लास्टिक के चम्मच से ढका शरीर

urfi javed video: उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह एक अनोखी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. उर्फी जावेद की नई ड्रेस देखकर लोग हैरान हैं.

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद हमेशा अपनी अनोखी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उर्फी जावेद कब किस मटीरियल से अपनी ड्रेस तैयार कर लेंगी इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता. उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस की झलकियां दिखाती रहती हैं.

उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपनी ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट किया है और इसका वीडियो शेयर किया है. उर्फी जावेद ने प्लास्टिक के चम्मच का इस्तेमाल कर अपने शरीर को ढका है. उर्फी जावेद के वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. जहां उर्फी जावेद के फैंस उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है.

उर्फी जावेद के वीडियो पर कमेंट

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी जावेद ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपने साथियों के साथ प्लास्टिक के चम्मच से ड्रेस बना रही हैं। इसके बाद उर्फी जावेद टॉपलेस होकर प्लास्टिक के चम्मच से बनी अनोखी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद ने अपनी नई ड्रेस के वीडियो के साथ लिखा है, ‘स्पूनफुल’।

उर्फी जावेद के बोल्ड अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उर्फी जावेद के इस वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘समुद्र के प्लास्टिक कचरे से बनी जलपरी।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘ये जरूर किसी दूसरे गोले से आई होगी।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘बेशर्मी की झाड़ू।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘भिखारी।’

उर्फी जावेद ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी

A post shared by Uorfi (@urf7i)

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद ने साल 2016 में शो ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ से टीवी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी. उर्फी जावेद कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. उर्फी जावेद कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं. हालांकि, उर्फी जावेद ने अपनी अनोखी ड्रेसिंग और फैशन सेंस की वजह से खूब लोकप्रियता हासिल की है.

Aisha Sharma ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, ट्रांसपेरेंट ड्रेस में कैमरे के सामने दिए बोल्ड पोज

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.