Home Business Train Cancelled : जून-जुलाई में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई के रूट...

Train Cancelled : जून-जुलाई में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई के रूट बदल गए, देखें लिस्ट

0
324
Trains Cancelled : These 5 trains running from here will be cancelled, routes of many trains have changed, check the details
Trains Cancelled : These 5 trains running from here will be cancelled, routes of many trains have changed, check the details

यूपी-बिहार से चलने वाली कुछ ट्रेनें जून और जुलाई महीने में रद्द रहेंगी, जबकि कुछ के रूट में बदलाव किया गया है। रेलवे ने इस संबंध में जानकारी दी है।

पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बाराबंकी रेलखंड पर बुढ़वल-गोंडा तीसरी लाइन के निर्माण और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आगामी जून और जुलाई में उत्तर प्रदेश और बिहार की कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान रेलवे ने लखनऊ-पाटलिपुत्र, छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल समेत कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें भी बदले रूट से चलाई जाएंगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 30 जून और 3 जुलाई को छपरा से चलने वाली 05305 आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। 25, 28 जून और 2 व 5 जुलाई को आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली 05306 छपरा स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। लखनऊ जंक्शन और 1 व 04 जुलाई को पाटलिपुत्र से चलने वाली 15033/15034 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

23 से 29 जून, 2025 तक चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रोजा, सीतापुर, गोण्डा, मनकापुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा, लखनऊ, अयोध्या कैंट, मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी। रूट में बदलाव के कारण यह ट्रेन मैंगलगंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर, बुढ़वल और गोंडा स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.

30 जून से 3 जुलाई 2025 तक दरभंगा से चलने वाली 15211 अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रक्सौल, नरकटियागंज, पनियहवा, गोरखपुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल, सगौली, मुजफ्फरपुर, छपरा ग्रामीण के रास्ते चलायी जायेगी.

अमृतसर-छपरा स्पेशल ट्रेन रहेगी निरस्त

27 जून और 4 जुलाई को छपरा से चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी तरह 28 जून और 5 जुलाई को अमृतसर से चलने वाली 05050 अमृतसर-छपरा स्पेशल ट्रेन निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा 27 जून को एर्नाकुलम से बरौनी के लिए रवाना होने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 12522 अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर के स्थान पर बाराबंकी से अयोध्या कैंट होते हुए मनकापुर तक चलाई जाएगी। इस दौरान यह गोंडा जंक्शन पर नहीं रुकेगी।

Ration Card : बचे हैं सिर्फ 22 दिन! बाद में न कहना, होगा बड़ा नुकसान….जाने डिटेल्स में

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.