School Summer Vacation: इस राज्य ने घोषित की गर्मी की छुट्टियों की तारीख, बंद रहेंगे सभी स्कूल

Maharashtra School Summer Vacation Dates 2024: जैसे-जैसे भारत में मौसम गर्म होता जा रहा है, कई राज्यों ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां जल्दी शुरू करने का फैसला किया है।

ताकि, छात्र गर्म मौसम के दौरान सुरक्षित रहें। दिल्ली, यूपी, मुंबई से लेकर पंजाब और झारखंड तक ज्यादातर राज्यों के स्कूलों ने गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

मुंबई के स्कूलों में समर वेकेशन 2024

पूरे भारत में तापमान बढ़ने के साथ कई राज्यों ने चिलचिलाती गर्मी के बीच छात्रों की भलाई के लिए स्कूलों में जल्दी गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है। महाराष्ट्र के स्कूलों ने गर्मी के कारण 18 अप्रैल 2024 से समर वेकेशन शुरू हो चुका है। यहां स्कूल 15 जून और विदर्भ में 30 जून को स्कूल खुलेंगे।

मुंबई में स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट

S. No. Holiday Name Date Day
1 समर वेकेशन  18 अप्रैल से 15 जून  –
2 बुद्ध पूर्णिमा 23 मई 2024 गुरुवार
3 बकरीद आईडी (ईद-उल-जुहा) 17 जून 2024 सोमवार
4 मुहर्रम 17 जुलाई 2024 मंगलवार
5 स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 गुरुवार
6 पारसी न्यू ईयर 15 अगस्त 2024 गुरुवार
7 गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024 शनिवार
8 ईद-ए-मिलाद 16 सितंबर 2024 सोमवार
9 महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2024 मंगलवार
10 दशहरा 12 अक्टूबर 2024 शनिवार
11 दिवाली 1 नवंबर 2024 शुक्रवार
12 दिवाली (प्रतिपदा) 2 नवंबर 2024 शनिवार
13 गुरु नानक जयंती 15 नवंबर 2024 शुक्रवार
14 क्रिसमस 25 दिसंबर 2024 बुधवार

 

दिल्ली में स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल से दिसंबर तक के आधिकारिक छुट्टी के तहत दिल्ली में सरकारी और प्राइवेट स्कूल इन तारीखों पर बंद रहेंगे।

11 मई से 30 जून: समर वेकेशन (गर्मियों की छुट्टी)

17 जुलाई: मुहर्रम

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस

26 अगस्त: जन्माष्टमी

16 सितंबर: ईद-ए-मिलाद

2 अक्टूबर: गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश)

9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर: विंटर ब्रेक

12 अक्टूबर: दशहरा

17 अक्टूबर: वाल्मिकी जयंती

31 अक्टूबर: दिवाली

15 नवंबर: गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर: क्रिसमस