Home Entertainment ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का टेस्ट देख रहा था कपल, तभी कैमरामैन ने...

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का टेस्ट देख रहा था कपल, तभी कैमरामैन ने कर दिया फोकस, फिर…

0
887

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (Australia and Pakistan) के बीच एमसीजी (MCG) में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के दौरान एक कपल आशिकी कर रहा था। उसी समय गलती से कैमरामैन ने उस पर फोकस कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ( (Australia and Pakistan) ) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच है और इसी मुकाबले के तीसरे दिन कुछ अजीब नजारा टीवी पर देखने को मिला। कैमरामैन ने गलती से एक ऐसे कपल को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो आशिकी कर रहा था। मैदान में मौजूद दर्शकों के सामने जैसे ही ये लाइव फीड बड़े स्क्रीन पर आई तो सभी हूटिंग करने लगे।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही थी और इसी दौरान करीब एक लाख की दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में एक कपल दूर ऊपर की सीटों पर बैठा हुआ था। इस कपल को कैमरामैन ने कैद किया। जैसे ही उस कपल को ये बात पता लगी, क्योंकि मैदान पर हूटिंग हो रही थी तो वे मुंह छिपाने लगे। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। यहां तक बाद में ये कपल मुंह छिपाकर नीचे आया।

क्रिकेट मैच के दौरान ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब इस तरह की चीज कैमरे में कैद हुई है। पहले भी इस तरह की चीजें टीवी पर मैच के दौरान गलती से लाइव हो गई हैं। हालांकि, इसमें कुछ आपत्तिजनक नहीं था, लेकिन क्राउड ने ये नजारा देखा तो उन्होंने चीयर किया। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे दिन शुरुआत में संघर्ष कर रही थी, क्योंकि 16 रन पर चार विकेट गिर गए थे। इसके बाद मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाला था।

एमसीजी में पाकिस्तान (Pakistan at MCG)  के हौसले बुलंद थे, लेकिन मार्श ने दमदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की वापसी कराई। हालांकि, वे 96 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को मुश्किलों से निकाल दिया था। स्मिथ ने भी अर्धशतक जड़ा।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.