Home India Super Pension Scheme: सिर्फ 210 रुपये हर महीना और जिंदगीभर पाएं 60,000...

Super Pension Scheme: सिर्फ 210 रुपये हर महीना और जिंदगीभर पाएं 60,000 रुपये पेंशन

0
525
Government Scheme: Farmers will get an annual pension of ₹36,000 without paying even a rupee from their pocket, know how to avail the benefits of this scheme
Government Scheme: Farmers will get an annual pension of ₹36,000 without paying even a rupee from their pocket, know how to avail the benefits of this scheme

Atal Pension Yojna: क्या आप भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन प्लान तलाश रहे हैं। ऐसा पेंशन प्लान जिसमें निवेश कम करना पड़े और ज्यादा पेंशन मिल सके।

देश में संगठित सेक्टर के लिए कई पेंशन योजनाएं हैं लेकिन असंगठित सेक्टर के लिए सरकार पेंशन प्लान चला रही है। जिसमें हर महीने करीब 200 रुपये निवेश करके सालाना 60,000 रुपये तक पेंशन पा सकते हैं। यानी, आपको हर महीने जीवनभर 5,000 रुपये की पेंशन मिलेगी। यहां अटल पेंशन योजना का पूरा कैलकुलेशन बता रहे हैं कि आपक कितने निवेश पर कितनी पेंशन मिलेगी।

हर महीने 210 रुपये निवेश करने पर जीवनभर मिलेगी 60000 रुपये पेंशन

आप असंगठित सेक्टर से जुड़े हुए हैं तो हर महीने 210 रुपये जमा करके सालाना 60,000 रुपये पेंशन जिंदगीभर पा सकते हैं। अगर आप 18 साल की उम्र से हर महीने 210 रुपये निवेश करते हैं तो 60 साल के बाद हर महीने 5000 रुपये और सालाना 60,000 रुपये पेंशन मिलेगी। सरकार की इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है जिसमें हर महीने गारंटी पेंशन मिलती है। हर महीने पेंशन की गारंटी सरकार की तरफ से मिलती है। अगर यही पैसा हर तीन महीने में देते हैं तो 626 रुपये और छह महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे। महीने में 1,000 रुपये पेंशन पाने के लिए अगर 18 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो मासिक 42 रुपये देने होंगे। यानी, तब आपको सालाना 12,000 रुपये देने होंगे।

क्या है अटल पेंशन योजना?

सरकार बजट 2015-16 में अटल पेंशन योजना रिटायरमेंट के बाद इनकम की सुरक्षा को देखते हुए लाई है। सरकार आम लोग खासकर जो असंगठित सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें ज्यादा से ज्यादा सेविंग करने के लिए प्रोत्साहित इस योजना के जरिये कर रही है। असंगठित सेक्टर से जुड़े लोगों को रिटायरमेंट के बाद इनकम न होने से जुडे जोखिम से बचाना भी है। यह योजना पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) चला रहा है।

ये हैं अटल पेंशन योजना के नियम

अटल पेंशन योजना के तहत ग्राहकों को 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये महीना पेंशन हर महीने मिलती है। न्यूनतम पेंशन का लाभ पर भारत सरकार गारंटी देती है। केंद्र सरकार ग्राहक के योगदान का 50 प्रतिशत या 1,000 रुपये सालाना, जो भी कम हो का योगदान करती है। सरकारी योगदान उन लोगों को दिया जाता है जो किसी वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं और टैक्सपेयर्स नहीं है। योजना के तहत 1,000, 2000, 3,000, 4,000 और 5,000 रुपये पेंशन मिलती है। निवेश भी पेंशन के अमाउंट पर निर्भर करता है। कम उम्र में जुड़ने पर ज्यादा फायदा मिलता है।

60,000 रुपये पेंशन पाने के लिए पूरा कैलकुलेशन

एंट्री की उम्र (साल में) कॉन्ट्रीब्यूशन का समय (साल में) मंथली कॉन्ट्रीब्यूशन (रुपये में) इतना होगा कॉन्ट्रीब्यूशन (लाख रुपये में)
18 42 210 8.5
19 41 228 8.5
20 40 248 8.5
21 39 269 8.5
22 38 yrs 292 8.5
23 37 yrs 318 8.5
24 36 yrs 346 8.5
25 35 yrs 376 8.5
26 34 yrs 409 8.5
27 33 yrs 446 8.5
28 32 yrs 485 8.5
29 31 yrs 529 8.5
30 30 yrs 577 8.5
31 29 yrs 630 8.5
32 28 yrs 689 8.5
33 27 yrs 752 8.5
34 26 yrs 824 8.5
35 25 yrs 902 8.5
36 24 yrs 990 8.5
37 23 yrs 1,087 8.5
38 22 yrs 1,196 8.5
39 21 yrs 1,318 8.5
This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.