Home Business Sukanya Samriddhi Yojana : ₹1000, 2000, 3000 या 5000 डालने पर आपकी...

Sukanya Samriddhi Yojana : ₹1000, 2000, 3000 या 5000 डालने पर आपकी बेटी कितनी कमाएगी? देखें रिटर्न की कैलकुलेशन

0
606
Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल 1 लाख जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको कितना पैसा मिलेगा? जानिए
Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल 1 लाख जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको कितना पैसा मिलेगा? जानिए

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator: सुकन्‍या समृद्धि योजना में कोई भी भारतीय अपनी 10 वर्ष के कम उम्र की बेटी के लिए निवेश शुरू कर सकता है. स्‍कीम में फिलहाल 7.6 फीसदी का ब्‍याज मिल रहा है. सालाना न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपए निवेश करने की छूट है.

स्‍कीम में बेटी के लिए 15 साल तक कंट्रीब्‍यूशन किया जा सकता है. मतलब 21 साल में ये स्‍कीम मैच्‍योर होती है. आप बेटी के जितनी कम उम्र होने पर निवेश शुरू करेंगे, उतनी जल्‍दी मैच्‍योरिटी की रकम को बेटी के लिए इस्‍तेमाल कर पाएंगे.

जन्म के साथ ही शुरू करेंगे तो ज्यादा फायदा

अगर आप जन्‍म के साथ सुकन्‍या समृद्धि (Sukanya Samriddhi Yojana) में निवेश करना शुरू करते हैं, तो आपकी बेटी जब 21 साल की होगी तब तक उसके लिए एक अच्‍छा खासा अमाउंट तैयार हो चुका होगा. अब जान लेते हैं अगर निवेश की रकम 1000, 2000, 3000 या 5000 रुपए हो तो आपको मैच्योरिटी तक कितना मुनाफा होगा.

1000 रुपए लगाए तो कितना मिलेगा?

अगर आप इस स्‍कीम में 1000 रुपए मंथली इन्वेस्ट करते हैं तो सालाना 12 हजार रुपए जमा होंगे. SSY कैलकुलेटर के मुताबिक, 15 साल में कुल 1,80,000 रुपए का निवेश होगा और  3,29,212 रुपए सिर्फ ब्‍याज से मिलेंगे. इस तरह मैच्‍योरिटी पर कुल 5,09,212 रुपए‍ मिलेंगे.

2000 रुपए लगाए तो कितना मिलेगा?

अगर आप 2,000 रुपए महीना निवेश करते हैं तो सालाना 24,000 रुपए जमा होंगे. कुल निवेश 3,60,000 रुपए होगा और ब्‍याज से कमाई 6,58,425 रुपए होगी. मैच्योरिटी पर कुल रकम 10,18,425 रुपए होगी.

3000 रुपए लगाए तो कितना मिलेगा?

3000 रुपए महीने के हिसाब से कैलकुलेशन देखें तो सालाना 36,000 रुपए जमा होंगे. कुल निवेश 5,40,000 रुपए होगा. ब्याज से कमाई 9,87,637 रुपए होगी. मैच्‍योरिटी पर कुल 15,27,637 रुपए मिलेंगे.

4000 रुपए लगाए तो कितना मिलेगा?

सुकन्‍या समृद्धि योजना (SSY) में 4000 रुपए का निवेश करने पर सालाना 48,000 रुपए जमा होंगे. 15 साल में कुल 7,20,000 रुपए का निवेश होगा. ब्याज से कमाई 13,16,850 रुपए होगी. मैच्‍योरिटी पर बेटी के लिए कुल 20,36,850 रुपए का फंड तैयार होगा.

5000 रुपए लगाए तो कितना मिलेगा?

5000 रुपए मंथली निवेश करेंगे तो सालाना 60,000 रुपए का निवेश होगा. इस तरह 15 साल में कुल 9,00,000 रुपए का निवेश होगा. ब्‍याज से 16,46,062 रुपए की कमाई होगी. मैच्‍योरिटी पर 25,46,062 रुपए का बड़ा फंड तैयार हो जाएगा.

Pan Card Holders Alert : 31 दिसंबर 2024 तक कर लें ये काम, नहीं तो पैन कार्ड हो जाएगा निष्क्रिय

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.