Skip to content
  • India
  • Career
  • Jobs
  • Entertainment
  • विदेश
  • Business
  • Tech
  • Cricket
  • Cities
    • Patna
    • गया
    • बेगूसराय
    • अररिया
    • शिवान
    • मधुबनी
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगरिया
    • सुपौल
    • छपरा
    • जमुई
    • पश्चिमी चम्पारण
    • नवादा
    • जहानाबाद
    • पूर्णिया
    • बक्सर
    • भागलपुर
    • बेतिया
    • भबुआ
    • मुजफ्फरपुर
    • शिवहर
    • मोतिहारी
    • लखीसराय
    • सीतामढ़ी
    • सहरसा
    • समस्तीपुर
    • शेखपुरा
Sukanya Samriddhi Scheme : म्यूचुअल फंड या सुकन्या समृद्धि योजना? बच्चों के लिए कौन सी योजना ज़्यादा फ़ायदेमंद है?

SSY Account Benefits! सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल जमा करें ₹1 लाख, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 46 लाख रुपये, जानें डिटेल

February 14, 2025 by Bhupendra Pratap

सुकन्या समृद्धि योजना में एक परिवार की अधिकतम 2 लड़कियों का खाता खोला जा सकता है। लेकिन, जिन परिवारों में जुड़वां बेटियां हैं, वहां 2 से ज़्यादा खाते भी खोले जा सकते हैं। इस योजना में आप सालाना न्यूनतम 250 रुपये से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Calculator: केंद्र सरकार देश के अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की बचत योजनाएं और निवेश योजनाएं चला रही है. सुकन्या समृद्धि योजना भी इन्हीं निवेश योजनाओं में से एक है, जिसमें बेटियों का खाता खोला जा सकता है. इस योजना के तहत सिर्फ उन्हीं बेटियों का खाता खोला जा सकता है, जिनकी उम्र 10 साल से कम है. इस सरकारी योजना पर बेटियों को 8.2 फीसदी का जबरदस्त ब्याज मिल रहा है. यहां हम इस योजना से जुड़ी कुछ अहम बातें जानेंगे. साथ ही यह भी जानेंगे कि अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको कितने पैसे मिलेंगे?

एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम 2 लड़कियों का खाता खोला जा सकता है। हालांकि, जिन परिवारों में जुड़वां बेटियां हैं, वहां 2 से अधिक खाते भी खोले जा सकते हैं। इस योजना में आप सालाना न्यूनतम 250 रुपये से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना खाता किसी भी बैंक में खोला जा सकता है। बैंकों के अलावा SSY योजना के तहत पोस्ट ऑफिस में भी खाता खोला जा सकता है।

खाता खोलने की तारीख से 21 साल बाद मैच्योर होती है योजना

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपको 15 साल तक निवेश करना होता है। बेटी के नाम पर खोला गया खाता 21 साल बाद मैच्योर होता है। हालांकि, जब आपकी बेटी 18 साल की हो जाती है और आपको उसकी शादी करवानी होती है, तो आप ऐसी स्थिति में भी खाता बंद कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ अलग परिस्थितियों में 5 साल बाद भी खाता बंद किया जा सकता है। ध्यान रहे कि खाता खोलने की तारीख से 5 साल बाद ही खाता बंद किया जा सकता है।

अगर आप हर साल 1.5 लाख जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको कितना पैसा मिलेगा

अगर इस सरकारी स्कीम में हर साल 1 लाख रुपये जमा किए जाते हैं तो 21 साल बाद यानी मैच्योरिटी के समय आपकी बेटी के खाते में कुल 46,18,385 रुपये आएंगे. इसमें आपके निवेश के 15,00,000 रुपये और ब्याज के 31,18,385 रुपये शामिल हैं. आपको बता दें कि यह एक सरकारी स्कीम है इसलिए इसमें किसी तरह का कोई जोखिम नहीं है. इस स्कीम में आपको निश्चित और गारंटीड रिटर्न मिलता है.

PF Withdrawal Rules: इन 5 शर्तों में बिना रिटायरमेंट के निकाल सकते हैं PF का पैसा, जानें डिटेल

Categories Business, Featured Tags SSY, SSY Account, SSY Account Benefits, Sukanya Samriddhi Yojana
Post Office FD Scheme! 10,00,000 रुपये जमा करें और आपको 20,00,000 रुपये से अधिक का मुनाफा मिलेगा, यहां जानें पूरी जानकारी
RBI Action Against Bank : इस बैंक के खाताधारकों के लिए बड़ी मुसीबत, पैसा निकालने पर लगी रोक, जानें क्यों हुई ये कार्रवाई
© 2026 • Built with GeneratePress
Go to mobile version