Home Jobs SBI Recruitment 2024 : स्टेट बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका,...

SBI Recruitment 2024 : स्टेट बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, तुरंत नहीं किया अप्लाई तो होगा पछतावा

0
552
SBI Recruitment 2024 : स्टेट बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, तुरंत नहीं किया अप्लाई तो होगा पछतावा
SBI Recruitment 2024 : स्टेट बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, तुरंत नहीं किया अप्लाई तो होगा पछतावा

Government Job: बैंक में नौकरी की तलाश है तो एसबीआई (SBI) में निकली इन वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं. लास्ट डेट पास है तुरंत भर दें फॉर्म वर्ना हाथ से निकल जाएगा मौका.

SBI TFO Recruitment 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ये भर्तियां कुछ समय पहले निकाली थी. इसके माध्यम से ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के कुल 150 पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी.

आवेदन पिछले काफी समय से हो रहे हैं और अब अप्लाई करने की लास्ट डेट आ गई है. वे कैंडिडेट्स जो योग्य और इच्छुक होने के बावजूद किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर पद पर आवेदन करने की आखिरी तारीख कल यानी 27 जून 2024 है. इसके पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें.

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो. साथ ही उसके पास आईआईबीएफ द्वारा दिया जाने वाला सर्टिफिकेट इन फॉरेक्स भी होना चाहिए.

इन पदों के लिए फॉर्म भरने के लिए एज लिमिट 23 से 32 साल तय की गई है. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

इन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. डिटेल वेबसाइट पर दिए नोटिस से चेक कर सकते हैं.

आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 750 रुपये शुल्क देना होगा. आरक्षित श्रेणी और पीएच कैटेगरी को कोई शुल्क नहीं देना है.

इसे भी पढ़े-
This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.