Rs 2000 notes New Update! पोस्ट ऑफिस के जरिये भी बदले जा सकते हैं 2000 रुपये के नोट, RBI ने बताया तरीका

    0
    946

    2000 रुपये विदड्रॉल: अगर आपके पास अभी भी 2000 रुपये के नोट चलन से बाहर हैं तो यह खबर आपके लिए है। 2000 रुपये के नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से बड़ा अपडेट आया है.

    श में दो हजार रुपये के नोट (2,000 Rupee Note) सर्कुलेशन से बाहर हो चुके हैं। अगर आपके पास अभी भी दो हजार के नोट हैं तो आपको इन्हें बदलवाना पड़ेगा। अब दो हजार रुपये के नोट को लेकर आरबीआई का नया अपडेट सामने आया है।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि चलन से वापस लिए जा चुके 2,000 रुपये के नोट डाकघरों की मदद से भी बदले जा सकते हैं। रिजर्व बैंक ने अपनी वेबसाइट पर ‘अक्सर पूछे जाने वाले सवालों’ (एफएक्यू) के एक समूह में कहा कि लोग अपने बैंक खाते में राशि प्राप्त करने के लिए किसी भी डाकघर से उसके 19 कार्यालयों में से किसी को भी 2,000 रुपये के नोट भेज सकते हैं।

    इसके लिए लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध एक आवेदन पत्र भरना होगा और नोटों को भारतीय डाक की किसी भी सुविधा से आरबीआई के कार्यालय को भेजना होगा। फॉर्म आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है। असल में 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों में अब भी लोगों की कतारें लग रही हैं। आरबीआई के एफएक्यू के मुताबिक, एक व्यक्ति डाकघर से मिलने वाली सुविधा के साथ रिजर्व बैंक के 19 कार्यालयों में एक बार में 20,000 रुपये की सीमा तक नोट बदल सकता है या जमा कर सकता है।

    अभी तक इतने नोट आए वापस

    आरबीआई ने पिछले साल मई में 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने के अपने फैसले की घोषणा की थी। इस नोट को नवंबर, 2016 में नोटबंदी के समय पहली बार जारी किया गया था। आरबीआई ने कहा था कि 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि इनमें से अधिकांश नोट अपनी अपेक्षित जीवन-अवधि पूरा कर चुके हैं और लोग भी लेनदेन में इनका अधिक इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। मई 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपये मूल्य के 97.38 प्रतिशत से अधिक नोट वापस लिए जा चुके हैं। हालांकि अब बैंक शाखाओं में इस नोट को बदलने या जमा करने की अनुमति नहीं है लेकिन आरबीआई ने वैकल्पिक माध्यम मुहैया कराए हैं।

    Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.