Home Business Retirement age increased : अब सरकारी कर्मचारी 60 की जगह 62 साल...

Retirement age increased : अब सरकारी कर्मचारी 60 की जगह 62 साल में होंगे रिटायर….अपडेट देखें

0
344
Retirement age increased : अब सरकारी कर्मचारी 60 की जगह 62 साल में होंगे रिटायर....अपडेट देखें
Retirement age increased : अब सरकारी कर्मचारी 60 की जगह 62 साल में होंगे रिटायर....अपडेट देखें

सरकारी नौकरी लोगों की पहली पसंद है। इसका सबसे बड़ा कारण नौकरी के बाद मिलने वाली सुरक्षा और पेंशन है। रिटायरमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

सरकारी नौकरी लोगों की पहली पसंद होती है। इसका सबसे बड़ा कारण है सुरक्षित नौकरी और नौकरी के बाद मिलने वाली पेंशन। रिटायरमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल से बढ़ाकर 62 साल कर दी है।

दावा किया जा रहा है कि 1 अप्रैल से केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र में दो साल की बढ़ोतरी की गई है। इस पोस्ट के मुताबिक अब सरकारी कर्मचारी 60 की जगह 62 साल में रिटायर होंगे।

क्या है वायरल पोस्ट में

आपको बता दें कि जरूरी नहीं है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली हर जानकारी सही हो। कुछ ऐसा ही इस पोस्ट के साथ भी है। जब इस दावे की फैक्ट चेक की गई तो हकीकत कुछ और ही निकली। पीआईबी फैक्ट चेक ने एक पोस्ट में बताया कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है,

जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 2 साल बढ़ाकर 62 साल कर दी है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि अनुभवी कर्मचारियों की सेवाओं का फायदा सरकार को मिल सके।

वायरल पोस्ट की सच्चाई क्या है

अब इस दावे की सच्चाई जान लीजिए। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इस दावे को फर्जी बताया है। पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक, यह पोस्ट फर्जी खबर है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। इस फैक्ट चेक में बताया गया है कि भारत सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है और यह सोशल मीडिया पोस्ट फर्जी खबर है।

IMD Rain Alert : दिल्ली से बिहार तक इन इलाकों में आज बदलेगा मौसम, आंधी के साथ होगी भारी बारिश

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.