Home Business Ration Card Rules! घर बैठे अपने मोबाइल से राशन कार्ड में जोड़...

Ration Card Rules! घर बैठे अपने मोबाइल से राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं अपना नाम

0
334
Ration Card Rules! घर बैठे अपने मोबाइल से राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं अपना नाम
Ration Card Rules! घर बैठे अपने मोबाइल से राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं अपना नाम

Ration card rules: भारत में राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। राशन कार्ड पर आपको न केवल मुफ्त राशन की सुविधा मिलती है बल्कि आपको कई योजनाओं में लाभ भी मिलता है। इसलिए हर किसी के पास राशन कार्ड होना जरूरी है।

भारत सरकार ने राशन कार्ड के लिए कुछ पात्रता मानदंड तय किए हैं। राशन कार्ड केवल उन लोगों के लिए बनाया जाता है जो उन पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

कई बार परिवार के कुछ सदस्यों का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ पाता है। लेकिन आप बाद में परिवार के सदस्यों का नाम राशन कार्ड में जुड़वा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही राशन कार्ड में नाम जुड़वा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके लिए क्या है प्रक्रिया।

इस ऐप के जरिए जुड़वा सकते हैं नाम

अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़वाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे उसका नाम जुड़वा सकेंगे। इसके लिए आपको अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर ‘राशन कार्ड’ या ‘मेरा राशन 2.0’ सर्च करना होगा। इसके बाद आपको ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको ऐप ओपन करना होगा। जिसे आप आधार कार्ड की मदद से लॉगइन कर सकेंगे।

लॉगइन के लिए आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे आपको दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके फोन पर राशन कार्ड की डिटेल दिखाई देगी। फिर आपको मैनेज फैमिली डिटेल्स वाले ऑप्शन पर जाना होगा। वहां आपको ऐड न्यू मेंबर पर क्लिक करना होगा और पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यान से भरना होगा, जिसके बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़ जाएगा।

ऑफलाइन भी करवा सकते हैं ये काम

आपको बता दें कि अगर आप ऑनलाइन राशन कार्ड में परिवार के सदस्य का नाम नहीं जोड़ पा रहे हैं। तो आप ये काम ऑफलाइन भी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी खाद्य आपूर्ति केंद्र पर जाना होगा। वहां आपको परिवार के सदस्य के आधार कार्ड की कॉपी जमा करानी होगी और फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी। सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उस सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़ जाएगा।

Loan Defaulter Rights : लोन लेने वालों के 5 बड़े अधिकार जिनके बारे में लोगों को नहीं है जानकारी… विस्तार से पढ़ें

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.