Home India Rainfall Report : अगले चार-पांच दिन इन जिलों में भारी बारिश का...

Rainfall Report : अगले चार-पांच दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

0
624
Rainfall Report : अगले चार-पांच दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल
Rainfall Report : अगले चार-पांच दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

30 जून को मानसून के प्रवेश के बाद से ही उत्तर प्रदेश में बारिश मेहरबान है। पूरे प्रदेश में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे प्रदेश में बारिश होगी। हालांकि, तराई वाले जिलों पीलीभीत, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून की टर्फ रेखा दक्षिण में स्थित है और वहां से खिसक रही है। इसलिए पूरे प्रदेश में बारिश जारी रहेगी। हालांकि, 5 और 6 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को भी कहा है।

किसान धान की रोपाई कर रहे हैं।

मानसून के आने और अच्छी बारिश के चलते किसानों ने धान की रोपाई भी शुरू कर दी है। इस बार कृषि विभाग ने यूपी में 61 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल में धान की खेती का लक्ष्य रखा है। आमतौर पर 58 से 59 लाख हेक्टेयर में धान की खेती होती है।

कृषि विभाग का कहना है कि अगर मानसून में और देरी हुई तो धान की रोपाई में दिक्कत आएगी। लेकिन 30 जून से प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। इसलिए किसान तेजी से धान की रोपाई में लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़े-

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.