PPF Accounts Nominee : PPF में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी, अब फ्री में अपडेट होगा नॉमिनी डिटेल, वित्त मंत्री ने दी राहत

PPF Accounts Nominee: अब पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) में नॉमिनी डिटेल अपडेट कराने पर कोई फीस नहीं देनी होगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह जानकारी दी.

PPF Accounts Nominee: अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश करतो हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि पीपीएफ अकाउंट्स के लिए ‘नॉमिनी’ बनाने या उसमें कोई बदलाव करने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा क्योंकि सरकार ने नोटिफिकेशन के जरिए जरूरी बदलाव किए हैं.

वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, हाल ही में पीपीएफ अकाउंट्स में ‘नॉमिनी’ के डिटेल को जोड़ने/बदलाव करने के लिए फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस की ओर से चार्ज लेने की जानकारी मिली है. ‘नॉमिनी’ के पास मूल अकाउंटहोल्डर की रकम पर कानूनी अधिकार होता है. उन्होंने कहा कि पीपीएफ खातों के लिए ‘नॉमिनी’ से जुड़ी जानकारी में बदलाव पर किसी भी चार्ज को हटाने के लिए 2 अप्रैल 2025 के नोटिफिकेशन के जरिए गवर्नमेंट सेविंग प्रमोशन जनरल रूल 2018 में जरूरी बदलाव किए गए हैं.

नोटिफिकेशन में सरकार की ओर से चलाई जा रही स्मॉल सेविंग्स स्कीम के लिए नामांकन रद्द करने या उसमें बदलाव करने के लिए 50 रुपये का चार्ज खत्म कर दिया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘ हाल ही में पारित बैंकिंग संशोधन विधेयक 2025 जमाकर्ताओं के पैसे, सुरक्षित अभिरक्षा में रखे गए सामान और सुरक्षा लॉकर के भुगतान के लिए मैक्सिमम 4 लोगों को ‘नॉमिनी’ बनाने की अनुमति है.’’

कैसे अपडेट करें पीपीएफ खाते में नॉमिनी डिटेल्स?

आप अपने पीपीएफ अकाउंट में नॉमिनी डिटेल्स को फॉर्म-10 भरकर बदल सकते हैं. इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपडेट किया जा सकता है. कुछ बैंक जैसे एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई इंटरनेट बैंकिंग के जरिए डिटेल्स अपडेट करने की सुविधा देते हैं.

ऑनलाइन तरीका:

1. अपने बैंक के इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल में लॉग इन करें.

2. पीपीएफ अकाउंट सेक्शन में जाएं.

3. Nominee Update या Modify Nomination चुनें.

4. नए नॉमिनी डिटेल्स दर्ज करें.

5. ओटीपी या इंटरनेट बैंकिंग क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके ऑथेंटिकेट करें.

6. रिक्वेस्ट सबमिट करें और एक्नॉलेजमेंट को सेव कर लें.

Salary Hike : केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! आठवें वेतन आयोग में जानें कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी