Home India Post Office Schemes : इन स्‍कीम्‍स पर मिलेगा 7.5% से 8.2%...

Post Office Schemes : इन स्‍कीम्‍स पर मिलेगा 7.5% से 8.2% तक ब्‍याज, सुरक्षित निवेश के साथ बनाना है पैसा तो चेक करें डीटेल्‍स

0
507
Post Office Schemes : बुढ़ापे की लाठी है यह योजना, सिर्फ 50 रुपये रोजाना खर्च करें, 35 लाख रुपये के बन जाएंगे मालिक
Post Office Schemes : बुढ़ापे की लाठी है यह योजना, सिर्फ 50 रुपये रोजाना खर्च करें, 35 लाख रुपये के बन जाएंगे मालिक

Post Office Schemes with High Returns: अगर आप सुरक्षित निवेश को पसंद करते हैं तो बैंक के अलावा पोस्‍ट ऑफिस में भी आपके लिए तमाम ऑप्‍शंस मौजूद हैं. यहां आपको शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्‍ग टर्म निवेश तक के तमाम ऑप्‍शंस मिलेंगे. यहां जानिए पोस्‍ट ऑफिस की ऐसी स्‍कीम्‍स के बारे में जिन पर 7.5% से 8.2% तक का ब्‍याज दिया जा रहा है. अगर सु‍रक्षित निवेश के साथ पैसा बनाना है तो आप इन स्‍कीम्‍स में निवेश कर सकते हैं.

Post Office FD

पोस्‍ट ऑफिस में 1, 2, 3 और 5 साल की FD चलाई जाती है. अगर आप 5 साल की एफडी में निवेश करेंगे तो आपको इस पर 7.5% के हिसाब से ब्‍याज मिलेगा. साथ ही इस एफडी पर टैक्‍स बेनिफिट भी मिलेगा.

MSSC

अगर महिलाएं अपनी रकम को निवेश करना चाहती हैं और उस पर बेहतर ब्‍याज दरों का फायदा लेना चाहती हैं तो उनके लिए महिला सम्‍मान सेविंग्‍स सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificate) स्‍कीम चलाई जाती है. इसमें दो साल के लिए निवेश किया जाता है. इस रकम पर भी सरकार 7.5% के हिसाब से ब्‍याज दे रही है.

KVP

अगर रकम को लॉन्‍ग टर्म के लिए निवेश कर सकते हैं तो किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) में निवेश कर सकते हैं. ये स्‍कीम आपकी रकम को 115 महीनों में डबल कर देती है. इस स्‍कीम पर भी 7.5% के हिसाब से ब्‍याज दिया जा रहा है.

NSC

पोस्‍ट ऑफिस में एक स्‍कीम है नेशनल सेविंग्‍स सर्टिफिकेट (National Savings Certificates). इस स्‍कीम में भी 5 साल के लिए रकम को निवेश किया जाता है. मौजूदा समय में इस स्‍कीम पर 7.7% के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है.

SCSS

सरकार सीनियर सिटीजंस को उनकी कमाई पर हाई इंटरेस्‍ट का फायदा देने के लिए पोस्‍ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन सेविंग्‍स स्‍कीम (Senior Citizen Savings Scheme) चलाती है. इस स्‍कीम में भी 5 साल के लिए निवेश किया जाता है. इस स्‍कीम पर 8.2% के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है.

SSY

सुकन्‍या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) बेटियों के लिए चलाई जाती है. इसका ऑप्‍शन आपको बैंक और पोस्‍ट ऑफिस दोनों जगहों पर मिलेगा. इसमें 15 वर्षों तक निवेश करना होता है और 21 साल पर ये स्‍कीम मैच्‍योर होती है. इसमें सालाना 250 रुपए से 1.5 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं. मौजूदा समय पर इस स्‍कीम पर भी 8.2% के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है.

DA Hike : सरकारी कर्मचारियों की कितनी बढ़ी हर महीने की सैलरी, यहाँ जाने पूरी डिटेल्स में

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.