Home India Post Office Scheme : रोजाना ₹333 जमा करके आप जुटा सकते हैं...

Post Office Scheme : रोजाना ₹333 जमा करके आप जुटा सकते हैं ₹17 लाख, ये है कैलकुलेशन

0
611
Post Office's best scheme, invest once... then you are guaranteed to earn ₹20,000 every month, you will spend your old age in comfort
Post Office's best scheme, invest once... then you are guaranteed to earn ₹20,000 every month, you will spend your old age in comfort

Post Office Best Saving Scheme: पोस्ट ऑफिस कई छोटी बचत योजनाएं चलाता है और उनमें से एक है रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD, जिसमें आप हर महीने सिर्फ 100 रुपये निवेश करके अपना खाता खोल सकते हैं।

हर कोई अपनी आय का कुछ हिस्सा बचाता है और उसे ऐसी जगह निवेश करना चाहता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित रहे और उसे अच्छा रिटर्न मिले। ऐसे में पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जा रही बचत योजनाएं लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं। ऐसी ही एक योजना है,

जिसमें आप रोजाना सिर्फ 333 रुपये जमा करके 17 लाख रुपये से ज्यादा का फंड जमा कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम या पोस्ट ऑफिस RD स्कीम की, जिसे निवेशकों को मोटा रिटर्न देने वाला गुल्लक माना जाता है।

जोखिम मुक्त निवेश के लिए बेहतरीन विकल्प

पोस्ट ऑफिस की बाकी सभी बचत योजनाएं जोखिम मुक्त हैं और RD निवेश में बिल्कुल भी जोखिम नहीं है। इसमें निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है। लेकिन बड़े फायदे वाली इस छोटी बचत आरडी स्कीम में आपको हर महीने सही समय पर निवेश करना याद रखना होगा, क्योंकि अगर आप किसी महीने इसमें किस्त डालना भूल गए तो आपको 1% प्रति महीने की पेनाल्टी देनी होगी और अगर आप लगातार 4 किस्तें चूक गए तो यह खाता अपने आप बंद हो जाता है। इस स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है।

सिर्फ 100 रुपये से खोलें खाता

पोस्ट ऑफिस की बेहतरीन छोटी बचत योजनाओं में शामिल इस आवर्ती जमा खाते (RD) में आप 100 रुपये प्रति महीने निवेश करके अपना खाता खोल सकते हैं। इसमें सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट खोलने की सुविधा भी दी जाती है। अगर ब्याज की बात करें तो इस स्कीम पर फिलहाल 6.8 फीसदी का तगड़ा चक्रवृद्धि ब्याज दिया जा रहा है। यानी निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहने के साथ-साथ इस सरकारी स्कीम में निवेशकों को कमाल का ब्याज भी मिल रहा है।

333 रुपये से 17 लाख जुटाने का गणित

अगर पोस्ट ऑफिस की इस लोकप्रिय स्कीम में निवेश करके 17 लाख रुपये से ज्यादा का फंड जुटाने की बात करें तो इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है. अगर आप इस स्कीम में रोजाना 333 रुपये निवेश करते हैं तो इस हिसाब से यह रकम करीब 10,000 रुपये महीने बनती है.

मतलब ऐसा करके आप हर साल 1.20 लाख रुपये बचाएंगे. यानी पांच साल की मैच्योरिटी अवधि में आप 5,99,400 रुपये जमा करेंगे, अब अगर 6.8 फीसदी की दर से चक्रवृद्धि ब्याज देखें तो यह 1,15,427 रुपये हो जाएंगे, यानी आपकी कुल रकम 7,14,827 रुपये हो जाएगी.

अब अगर पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट में मैच्योरिटी अवधि पूरी होने के बाद आप अपने निवेश को 5 साल के लिए बढ़ाते हैं, यानी आप इस गुल्लक का फायदा 10 साल तक उठा सकते हैं. अब 10 साल में आपके द्वारा जमा की गई राशि 12,00000 रुपये होगी और इस पर मिलने वाला ब्याज 5,08,546 रुपये होगा। अब 10 साल बाद ब्याज जोड़ने पर आपको कुल 17,08,546 रुपये मिलेंगे।

UPI transaction limits hike : अब UPI के जरिए प्रतिदिन कर सकेंगे इतना ट्रांजेक्शन, RBI ने बढ़ाई ट्रांजेक्शन लिमिट

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.