Home India Post Office Scheme: वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में मिलता है अच्छा ब्याज,...

Post Office Scheme: वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में मिलता है अच्छा ब्याज, जानें योजना की जानकारी

0
507
Post Office Schemes : You will not be able to ignore these four schemes of the post office, money will rain without any risk
Post Office Schemes : You will not be able to ignore these four schemes of the post office, money will rain without any risk

Senior Citizen Savings Scheme: पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम रिटायरमेंट के बाद भी निवेश के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है। इस स्कीम में निवेश पर 8.2 फीसदी का ऊंचा ब्याज मिलता है। इसके अलावा इस स्कीम में टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के बारे में विस्तार से बताएंगे।

रिटायरमेंट के बाद ईपीएफओ या अन्य योजनाओं के जरिए एकमुश्त पैसा मिलता है। अगर यह पैसा बैंक खाते में पड़ा रहेगा तो धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा और इस पर ज्यादा ब्याज भी नहीं मिलेगा। ऐसे में हमें इस पैसे को भी ज्यादा ब्याज के लिए निवेश कर देना चाहिए।

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश के लिहाज से काफी अच्छी है। इस स्कीम पर दूसरी योजनाओं के मुकाबले ज्यादा ब्याज भी मिलता है।

8.2 प्रतिशत ब्याज

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम एक डिपॉजिट स्कीम है। इसमें 5 साल तक तय रकम जमा करनी होती है। इस स्कीम में आप 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। फिलहाल इस स्कीम पर 8.2 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।

अब समझिए कि अगर आपने 5 साल के लिए 30 लाख रुपये निवेश किए हैं तो 5 साल बाद आपको 8.2 फीसदी की दर से 12,30,000 रुपये का ब्याज मिलेगा। इसका मतलब है कि मैच्योरिटी पर आपको 42,30,000 रुपये मिलेंगे।

सिर्फ वरिष्ठ नागरिक ही कर सकते हैं निवेश

योजना के नाम से ही समझ में आता है कि इस योजना में सिर्फ वरिष्ठ नागरिक यानी 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग ही निवेश कर सकते हैं। हालांकि, सिविल सेक्टर और डिफेंस के कर्मचारियों को कुछ शर्तों के साथ छूट मिलती है।

वैसे तो यह योजना 5 साल में मैच्योर होती है, लेकिन अगर आप 5 साल बाद भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इसे तीन साल के लिए बढ़ा सकते हैं। बढ़ाए गए खाते पर ब्याज दर मैच्योरिटी की तारीख से लागू होगी। इस योजना की एक और खासियत यह है कि इसमें आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर छूट का लाभ मिलता है।