Home Business Post Office FD : Post Office की ये स्‍कीम, ₹10,00,00 जमा करेंगे...

Post Office FD : Post Office की ये स्‍कीम, ₹10,00,00 जमा करेंगे तो मिलेगा ₹20,00,000 से ज्‍यादा इंटरेस्‍ट

0
553
Post Office FD : Post Office की ये स्‍कीम, ₹10,00,00 जमा करेंगे तो मिलेगा ₹20,00,000 से ज्‍यादा इंटरेस्‍ट
Post Office FD : Post Office की ये स्‍कीम, ₹10,00,00 जमा करेंगे तो मिलेगा ₹20,00,000 से ज्‍यादा इंटरेस्‍ट

Post Office FD: बैंक की तरह पोस्‍ट ऑफिस में भी तमाम स्‍कीम्‍स चलाई जाती हैं. Post Office Time Deposit उनमें से एक है. इसे आम भाषा में हम Post Office FD कहते हैं. पोस्‍ट ऑफिस में 1 से लेकर 5 साल तक के टेन्‍योर की एफडी के ऑप्‍शन मिलते हैं. 5 साल की एफडी पर 7.5 प्रतिशत का ब्‍याज मिल रहा है. साथ ही आपको इनकम टैक्‍स एक्‍ट 80C के तहत टैक्‍स बेनिफिट भी मिलता है. आप चाहें तो इस स्‍कीम पर मूल से दोगुना ज्‍यादा कमाई सिर्फ ब्‍याज से कर सकते हैं और अपनी रकम को तीन गुना बना सकते हैं.

जानिए आपको क्‍या करना होगा

पोस्‍ट ऑफिस में अपनी रकम को तीन गुना बनाने के लिए आपको 5 साल की एफडी को चुनना होगा. आपको इस स्‍कीम में इन्‍वेस्‍टमेंट करना है और इसे मैच्‍योर होने से पहले एक्‍सटेंड कराना होगा. ये एक्‍सटेंशन आपको लगातार 2 बार कराना होगा यानी आपको इस FD को 15 साल तक चलाना होगा.

10 लाख के निवेश पर 20 लाख से ज्‍यादा ब्‍याज

अगर आप इस FD में 10 लाख रुपए निवेश करते हैं तो  7.5 प्रतिशत ब्‍याज दर के हिसाब से 5 साल में आपको इस रकम पर 4,49,948 रुपए ब्‍याज मिलेगा. इस तरह कुल रकम 14,49,948 रुपए होगी. लेकिन अगर आप इस स्‍कीम को 5 साल के लिए एक्‍सटेंड करवा दें तो आपको 11,02,349 रुपए सिर्फ ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे और 10 साल बाद आपकी कुल रकम 21,02,349 रुपए हो जाएगी. आपको इसे मैच्‍योर होने से पहले एक बार और एक्‍सटेंड करवाना होगा. ऐसे में 15वें साल पर आपको 10 लाख के निवेश पर 20,48,297 रुपए सिर्फ ब्‍याज के तौर पर ही मिलेंगे.

मैच्‍योरिटी पर मिलेंगे 30,48,297 रुपए

इस तरह आपको मैच्‍योरिटी पर कुल 30,48,297 रुपए मिलेंगे यानी जितना आपका मूल होगा, उससे दोगुना ज्‍यादा आप ब्‍याज प्राप्‍त कर लेंगे और अपनी रकम को तीन गुना बना लेंगे.

ऐसे कराना होगा एक्‍सटेंशन

पोस्‍ट ऑफिस की 1 साल की एफडी को मैच्‍योरिटी की तारीख से 6 महीने के भीतर एक्‍सटेंड कराया जा सकता है, 2 साल की एफडी को मैच्‍योरिटी पीरियड के 12 महीने के अंदर और 3 व 5 साल की एफडी के एक्‍सटेंशन के लिए मैच्‍योरिटी पीरियड के 18 महीने के अंदर पोस्‍ट ऑफिस को सूचित करना होगा. इसके अलावा आप अकाउंट ओपन करते समय भी मैच्‍योरिटी के बाद अकाउंट एक्‍सटेंशन की रिक्‍वेस्‍ट कर सकते हैं. परिपक्वता के दिन संबंधित टीडी खाते पर लागू ब्याज दर एक्‍सटेंडेड पीरियड पर लागू होगी.

पोस्‍ट ऑफिस की बाकी एफडी पर कितना ब्‍याज

पोस्‍ट ऑफिस की अलग-अलग एफडी पर अलग-अलग ब्‍याज मिलता है. 1 साल की एफडी पर 6.90% सालाना, 2 साल की एफडी पर 7.00% सालाना, 3 साल की एफडी पर 7.10% सालाना और 5 साल की एफडी पर 7.50% सालाना ब्‍याज दिया जा रहा है.

Salary increased : Bihar शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई सैलरी; अब मिलेंगे इतने रुपये, फटाफट चेक करे

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.