Home Business Post Office Best Plan! Post Office की इस स्कीम में 1 लाख...

Post Office Best Plan! Post Office की इस स्कीम में 1 लाख के निवेश पर मिलेंगे 2 लाख, यहाँ जाने स्कीम डिटेल्स

0
326
Post Office MIS Scheme! Powerful scheme of Post Office... Invest only once, then earn ₹5500 every month from interest only
Post Office MIS Scheme! Powerful scheme of Post Office... Invest only once, then earn ₹5500 every month from interest only

Post Office – आज हम आपको अपनी इस खबर में पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे है. जिसमें एक लाख के निवेश पर आपको दो लाख रुपये मिलेंगे. बता दें कि यह स्कीम एक निश्चित अवधि में आपके निवेश को दोगुना करने का अवसर देती है-

पोस्ट ऑफिस ग्राहकों के लिए कई बचत योजनाएं चलाता है। जहां बैंकों ने रेपो रेट घटने के बाद FD दरों में कटौती की है, वहीं पोस्ट ऑफिस ने अपनी किसी भी स्कीम की ब्याज दरें कम नहीं की हैं। पोस्ट ऑफिस की एक खास स्कीम किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) है, जिसमें आपका पैसा सीधे डबल हो जाता है। यह स्कीम एक निश्चित अवधि में आपके निवेश को दोगुना करने का अवसर देती है।

केवीपी स्कीम पर मिल रहा है 7.5 प्रतिशत का ब्याज-

किसान विकास पत्र एक सरकारी स्कीम है, जिसमें आपका पैसा सीधे डबल हो जाता है। इस स्कीम में आप जितने भी पैसे डालते हैं, वो डबल (double) हो जाते हैं। अब चाहे आप इसमें 1 लाख रुपये डालें या 1 करोड़ रुपये डालें। डाकघर की केवीपी स्कीम में एकमुश्त निवेश किया जाता है। इस स्कीम पर अभी 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। किसान विकास पत्र स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में अधिकतम निवेश की कोई लिमिट (limit) नहीं है। यानी आप इसमें जितना चाहें, उतना पैसा लगा सकते हैं।

9 साल और 7 महीने में मैच्यॉर होती है स्कीम-

पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम 115 महीने (9 साल और 7 महीने) में मैच्योर हो जाती है, जिससे आपका पैसा दोगुना हो जाता है। यह एक निश्चित रिटर्न वाली स्कीम है जो पूरी गारंटी के साथ तय रिटर्न देती है। इसमें सिंगल (single account) और जॉइंट अकाउंट दोनों खुलवाए जा सकते हैं। जॉइंट अकाउंट (joint account) में अधिकतम 3 लोगों के नाम जोड़े जा सकते हैं। ये पोस्ट ऑफिस की स्कीम (post office scheme) है और पोस्ट ऑफिस केंद्र सरकार (central government) ऑपरेट करती है, इसका सीधा मतलब ये हुआ कि इस स्कीम में लगाया गया आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है।

Bank FD Rate : वरिष्ठ नागरिकों को यहां एफडी पर 9.1% तक की बम्पर ब्याज मिल रही है…फटाफट चेक करे

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.