Home Entertainment आखिरी इंटरव्यू में Poonam Pandey ने किया था बड़े सरप्राइज का वादा,...

आखिरी इंटरव्यू में Poonam Pandey ने किया था बड़े सरप्राइज का वादा, वीडियो हुआ वायरल

0
1039

Poonam Pandey  Death: पूनम पांडे की मौत की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ सोशल मीडिया को भी हिलाकर रख दिया है. एक्ट्रेस की टीम के मुताबिक, उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद हुई ही है. यूजर्स के लिए इस खबर पर यकीन पर पाना मुश्किल हो रहा है. वहीं एक्टर करणवीर बोहरा और रानी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी भी इस खबर से हैरान हैं. आदिल का कहना है कि पूनम को देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि वो बीमार हैं.

पूनम ने सरप्राइज का किया था वादा

सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इंस्टेंट बॉलीवुड ने पूनम पांडे के आखिरी इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूनम को कहते हुए सुना जा सकता है कि आपके सामने एक इतना बड़ा न्यूज आने वाला है। मुझे बहुत अच्छा लगता है लोगो को सरप्राइज देना। जब वो समझते हैं, सोचते हैं ये सुधर रही है, तब मुझे सरप्राइज करना और भी अच्छा लगता है। तो एक बहुत ही बड़ी खबर आपके सामने बहुत जल्द आने वाली है।

कैंसर से जूझ रही थीं पूनम

32 साल की पूनम पांडे सर्विकल कैंसर का सामना कर रही थीं. इस बात का खुलासा उनकी टीम ने अपने बयान में किया है. सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है. इसमें लिखा गया, ‘आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है. ये बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्विकल कैंसर के हाथों खो दिया है. हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया उन्होंने से पूरा प्यार और दयालुभाव दिया. इस दुखभरी घड़ी में हम प्राइवसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से याद का सकें.’

इंडिया टुडे/आजतक ने पूनम पांडे की मैनेजमेंट टीम से बात की. उन्होंने बताया, ‘पूनम को कुछ वक्त पहले कैंसर से पीड़ित पाया गया था. ये आखिरी स्टेज का कैंसर था. वो यूपी में अपने होमटाउन में थीं और वहीं से इलाज करवा रही थीं. उनका अंतिम संस्कार भी वहीं होगा.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.