Home India बिहार में राजनीतिक उठा तूफान, लालू यादव ने मिलाया 5 बार फ़ोन,नीतीश...

बिहार में राजनीतिक उठा तूफान, लालू यादव ने मिलाया 5 बार फ़ोन,नीतीश कुमार ने बात करने से किया इनकार!

0
666

बिहार में एक बार फिर सत्ता को लेकर हलचल मची हुई है. चर्चा है कि, सीएम नीतीश कुमार NDA में वापसी करने वाले हैं. बिहार में एक बार फिर NDA गठबंधन की सरकार बनने वाली है. 

इसके साथ ही RJD और JDU की राहें न सिर्फ अलग होती दिख रही हैं, बल्कि उनके बीच बीते कई दिनों से जिस दरार की आशंका जताई जा रही थी, वह खाई में तब्दील होती दिख रही है.

नीतीश और लालू दोनों ही खेमों में चुप्पी

नीतीश और लालू दोनों ही खेमों में चुप्पी सी है और कोई भी सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रहा है. हालांकि चर्चाओं के बाजार कई तरह के गर्म हैं. थोड़ी देर पहले सामने आया था कि लालू-नीतीश में कोई बात नहीं हो रही है, लेकिन अब ये भी सामने आया है कि, लालू ने नीतीश कुमार कई बार फोन किया है.

लैंडलाइन पर भी किया फोन, लेकिन बात नहीं हुई!

बिहार की राजनीति में उठे सियासी तूफान के बीच चर्चा है कि लालू यादव ने नीतीश कुमार को 5 बार फोन मिलाया है, लेकिन मौजूदा बिहार सीएम ने बात करने से ही इनकार कर दिया है. लालू यादव ने लैंड लाइन से भी फोन मिलाया, लेकिन उस पर भी बात नहीं हुई है. कुल मिलाकर कहा जा रहा है कि लालू यादव इस पूरे सिनेरियो पर स्पष्ट स्थिति जानना चाह रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार अभी कोई भी जवाब देने के मूड में नहीं दिख रहे हैं.

राजद उपाध्यक्ष ने भी कही ये बात

उधर, राजद उपाध्यक्ष के हवाले से तो एक और बड़ी बात सामने आई है. राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सवाल उठाया कि नीतीश कैसे NDA में जा सकते हैं. इस बात पर आश्चर्य वाले लहजे में उन्होंने कहा कि, ‘बीजेपी के दफ़्तर का चपरासी भी कह दिया है इन्हें बीजेपी में नहीं लेंगे, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या क्या नहीं कहा नीतीश कुमार को फिर भी कैसे वो जा सकते है.

उन्होंने आगे जोड़ा कि, नीतीश कुमार से मिलने का समय कल माँगा था, लेकिन अभी तक नहीं समय मिला है. हमने नीतीश से कहा भी, क्या बात है मेरे लिए समय नहीं है, तो उन्होंने (नीतीश कुमार) कहा आज बताते हैं. नीतीश कुमार इतिहास में किस तरह से नाम दर्ज करवायेंगे? हमें अभी भी भरोसा नहीं है कि नीतीश कुमार इधर से उधर चले जाएंगे.

नीतीश कुमार की तारीफ करने लगे बीजेपी विधायक

वहीं, एक खबर तो ये भी आ रही है कि, बीजेपी के विधायक नीतीश को अपना सीएम मानने को तैयार हो गए हैं. भाजपा के विधायक राजू सिंह नीतीश कुमार का स्वागत करने के लिए तैयार हो गए हैं. उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ की है. खेला होने से पहले ही बीजेपी के विधायक सीएम नीतीश की तारीफ करने लगे हैं. उन्होंने कहा है कि, शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें सीएम बना दिया तो हमें स्वीकार है.

कांग्रेस से भी नाराज हैं नीतीश!

बता दें कि, जेडीयू के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि नीतीश कुमार कांग्रेस से नाराज हैं. नीतीश कुमार को INDIA ब्लॉक संयोजक का पद नहीं देना अपमानजनक कृत्य था. सीट शेयरिंग समझौते में देरी, संयोजक पद पर कोई फैसला नहीं होने से नीतीश कुमार कांग्रेस से नाराज बताए जा रहे हैं.

जेडीयू की नजर 17 (16+1) लोकसभा सीटों और इंडिया ब्लॉक के संयोजक पद पर थी. वहीं, बीजेपी ने पटना में शनिवार शाम चार बजे सभी सांसद और विधायकों की बैठक बुलाई है. बीजेपी के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार राज्य इकाई से कहा है कि वह बिहार में सरकार गठन का फॉर्मूला प्रस्तावित करने में जल्दबाजी न करें.

नीतीश-लालू में बातचीत बंद

शनिवार से शुरू होने वाली दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक के बाद निर्णय होने की संभावना है. बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े कल सुबह बिहार पहुंच रहे हैं. लालू यादव अब आर या पार के मूड में नजर आ रहे हैं. लालू यादव नीतीश कुमार से क्लियरिटी चाहते हैं.

नीतीश कुमार शाम तक संशय दूर करें. आरजेडी नेता मनोज झा के जरिए नीतीश के लिए अपील कराई गई है. फिलहाल नीतीश और लालू–तेजस्वी के बीच बातचीत बंद, इसीलिए मीडिया के जरिए अपील की गई.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.