Home Business PM Kisan Yojana : इन किसानों को नहीं मिलेगी योजना की 15वीं...

PM Kisan Yojana : इन किसानों को नहीं मिलेगी योजना की 15वीं किस्त, जानें, वजह और चेक करें अपना नाम

0
751
Kisan Yojana: 12 करोड़ किसानों को मिली खुशखबरी, इस तारीख को आएगी 2,000 रुपये की किस्त, जाने डिटेल्स में
Kisan Yojana: 12 करोड़ किसानों को मिली खुशखबरी, इस तारीख को आएगी 2,000 रुपये की किस्त, जाने डिटेल्स में

PM Kisan Yojana : देश में केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) शुरू की गई है। देश के लाखों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। अब तक पीएम किसान योजना की 14 किस्त किसानों को दी जा चुकी है।

PM Kisan Yojana : देश में केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) शुरू की गई है। देश के लाखों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। अब तक पीएम किसान योजना की 14 किस्त किसानों को दी जा चुकी है।

अगर आप इस योजना का लाभ ले रहे हैं तो आपके लिए यह एक जरूरी खबर है। अब किसानों को 15वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार है। लेकिन कुछ कारणों की वजह से कुछ किसानों की 15वीं किस्त अटक सकती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारण बताने जा रहे है जिनसे आपको ये नुकसान हो सकता है। आइये जानते है इनके बारे में….

इस महीने में आएगी किस्त

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसानों के खाते में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 15वीं किस्त का पैसा नवंबर के महीने में ट्रांसफर किया जा सकता है। लेकिन सरकार और विभाग द्वारा इस बारे में कोई भी अधिकारी घोषणा अब तक नहीं की गई है।

इन लोगों को नहीं मिलेगी अगली किस्त

  • आपको बता दे कि अब तक जिन किसानों ने अपनी भूमि का सत्यापन नहीं करवाया है उन किसानों को पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 15वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार की तरफ से बहुत समय पहले ही निर्देश जारी कर दिया गया था कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े सभी किसानों को भू सत्यापन करवा लेना चाहिए।
  • इसके अलावा पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत जिन लोगों ने अब तक ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करवाई है उन्हें भी इस योजना की अगली किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा। योजना के नियमों के अनुसार जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है उन्हें 15वीं किस्त नहीं दी जाएगी या फिर उनका पैसा अटक सकता है। इसके लिए भी सरकार ने पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे।
  • इसके अलावा सरकार ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़े कुछ लाभार्थियों का नाम लिस्ट से हटा दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह किसान योजना का लाभ लेने के लिए अयोग्य थे और फिर भी लाभ उठा रहे थे। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल है तो आपको भी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।
Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.