Home Business PM Kisan 19th Installment Date : बस पांच दिन करें इंतजार, फिर...

PM Kisan 19th Installment Date : बस पांच दिन करें इंतजार, फिर खाते में होंगे पीएम किसान की 19वीं किस्‍त के पैसे

0
353
PM Kisan 19th Instalment : करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आ रही है पीएम किसान की 19वीं किस्त, हो गया ऐलान
PM Kisan 19th Instalment : करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आ रही है पीएम किसान की 19वीं किस्त, हो गया ऐलान

PM Kisan 19th Installment Date- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 18 किस्‍तें अब तक किसानों को मिल चुकी है. अब 19वीं किस्‍त प्रधानमंत्री जारी करेंगे.

प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि की 19वीं किस्‍त का इंतजार कर रहे अन्‍नदाताओं के लिए अच्‍छी खबर है. पांच दिन बाद उनके खातों में 19वीं किस्‍त के 2000 रुपये आ जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से इस योजना के पैसे किसानों के खाते में डालेंगे. पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है. पिछली बार 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम से प्रधानमंत्री जारी की गई थी. तब 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 20,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना किसानों के हित में चलाई जा रही एक महत्‍वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है. पीएम किसान योजना 1 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. तीन किस्‍तों में 2-2 हजार रुपये किसानों के बैंक खातों में डाले जाते हैं.

केवाईसी है अनिवार्य

प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि पाने वाले लाभार्थी किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना सरकार ने अनिवार्य कर दिया है. पीएम किसान वेबसाइट की मदद से किसान घर बैठे अपने स्‍मार्टफोन ई-केवाईसी कर सकते हैं. इसके लिए आपको पीएम किसान वेबसाइट http://pmkisan.gov.in पर जाना होगा. यहां फार्मर कॉर्नर लिखा नजर आएगा. इसके नीचे ई-केवाई का ऑप्‍शन दिखेगा. इस पर क्लिक करें. फिर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा. ऐसा करने पर आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा. इस ओटीपी को निर्धारित जगह पर भरते ही आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

ऐसे देखें लाभार्थियों की लिस्‍ट

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट (PM Kisan Beneficiary List) ऑनलाइन उपलब्‍ध है. इसलिए किसान यह आसानी से जांच सकते हैं कि उन्‍हें प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि की 19वीं किस्‍त मिलेगी या नहीं. आइये, लाभार्थी सूची जांचने की प्रक्रिया जानते हैं..

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
  • farmer corner पर क्लिक करें.
  • नया पेज ओपन होगा.
  • यहां beneficiary list ऑप्शन को सेलेक्‍ट करें.
  • एक फॉर्म खुलेगा. इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें.
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी.
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे.

PF निवेशकों के लिए अच्छी खबर! ब्याज दर में कितना होगा इजाफा?

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.