Home Business Petrol Diesel Prices! खुशखबरी! सस्‍ता हो गया पेट्रोल-डीजल कीजिए पेट्रोल का ताजा...

Petrol Diesel Prices! खुशखबरी! सस्‍ता हो गया पेट्रोल-डीजल कीजिए पेट्रोल का ताजा रेट

0
373
Petrol Diesel Prices! खुशखबरी! सस्‍ता हो गया पेट्रोल-डीजल कीजिए पेट्रोल का ताजा रेट
Petrol Diesel Prices! खुशखबरी! सस्‍ता हो गया पेट्रोल-डीजल कीजिए पेट्रोल का ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today : सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. आज राजस्‍थान से लेकर यूपी तक के कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है.

ग्‍लोबल मार्केट में भले ही कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल दिख रहा है, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में गिरावट दिख रही है. सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को जारी तेल की खुदरा कीमतों में कटौती कर दी है. इससे राजस्‍थान से लेकर यूपी के कई शहरों में तेल की कीमतों में नरमी दिख रही है. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गाजियाबाद जिले में पेट्रोल 26 पैसे सस्‍ता होकर 94.44 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 30 पैसे गिरा और 87.51 रुपये लीटर पहुंच गया है. राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 11 पैसे चढ़कर 94.69 रुपये और डीजल 13 पैसे बढ़त के साथ 87.81 रुपये लीटर हो गया है. राजस्‍थान के प्रमुख शहर जोधपुर में पेट्रोल 17 पैसे गिरकर 105.54 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 16 पैसे सस्‍ता होकर 90.05 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी उछाल दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 73.28 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी चढ़कर 69.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  •  दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
  •  चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
  •  कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट

  •  गाजियाबाद में पेट्रोल 94.44 रुपये और डीजल 87.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  •  जोधपुर में पेट्रोल 105.54 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर!8वें वेतन आयोग में इतनी बढ़ेगी सैलरी, सामने आया इसका पूरा आंकड़ा

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.