Home Tech TRAI का बड़ा एक्शन, अब SIM कार्ड ही नही, सीधे फोन हो...

TRAI का बड़ा एक्शन, अब SIM कार्ड ही नही, सीधे फोन हो जाएगा ब्लॉक, कहीं आप तो नही कर रहे ये गलती

Govt block Mobile handset: सरकार सखती के मूड में आ गई है। ऐसे में सरकार ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों के न सिर्फ सिम कार्ड बंद कर रही है, बल्कि जिस मोबाइल से ऑनलाइन फ्रॉड को अंजाम दिया जा रहा है, उस मोबाइल हैंडसेट को ब्लैकलिस्ट कर रही है। जिससे दोबार मोबाइल से फ्रॉड न किया जा सके।

सरकार ने 10 हजार मोबाइन नंबर किए ब्लॉक

बता दें कि सरकार की ओर से ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ी शिकायतों के लिच चक्षु पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसके बाद अब तक फ्रॉड एसएमएस भेजने वाले 52 ठिकानों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गा है। साथ ही 348 मोबाइल हैंडसेट को ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा 10,834 संदिग्ध मोबाइल नंबरों को वेरिफिकेशन के लिए भेजा है। इन सभी मोबाइल नंबर को 30 अप्रैल तक 2024 तक वेरिफाई करना था। इसके बाद इन नंबर्स को ब्लॉक कर दिया गया है।

जाली दस्तावेज पर नहीं ले पाएंगे सिम

DoT ने जाली दस्तावेजों पर लिए गए 1.58 लाख मोबाइल डिवाइस को ब्लॉक कर दिया है। रिपोर्ट की मानें, तो इस साल 30 अप्रैल तक DoT ने कुल 1.66 करोड़ मोबाइल कनेक्शन काट दिए हैं।

फ्रॉड से कैसे बचें

  • अगर आपको कई फ्रॉड मैसेज भेजता है, तो उसकी शिकायत चक्षु पोर्टल पर तुरंत करें।
  • इसके अलावा किसी से ओटीपी, पासवर्ड या फिर संवेदनशील जानकारी साझा न करें।
  • किसी को फ्रॉड मैसेज भेजते हैं, और कोई आपकी शिकायत कर देता है, तो आपके मोबाइल को बंद कर दिया जाएगा।
  • अनजान नंबर से आने वाले कॉल, मैसेज और लिंक पर क्लिक न करें।
  • फर्जी डॉक्यूमेंट पर सिम कार्ड इश्यू न कराएं।
Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.