Home India नीतीश कुमार ने अग्निवीर-UCC पर कर दी ये बड़ी डिमांड, मोदी 3.0...

नीतीश कुमार ने अग्निवीर-UCC पर कर दी ये बड़ी डिमांड, मोदी 3.0 सरकार बनने से पहले ही प्रेशर पॉलिटिक्‍स शुरू

0
560
नीतीश कुमार ने अग्निवीर-UCC पर कर दी ये बड़ी डिमांड, मोदी 3.0 सरकार बनने से पहले ही प्रेशर पॉलिटिक्‍स शुरू
नीतीश कुमार ने अग्निवीर-UCC पर कर दी ये बड़ी डिमांड, मोदी 3.0 सरकार बनने से पहले ही प्रेशर पॉलिटिक्‍स शुरू

नीतीश कुमार प्रेशर पॉलिटिक्‍स के तहत मोदी 3.0 सरकार बनने से पहले ही अपनी बड़ी डिमांड रख रहे हैं. जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार यानि जेडीयू चाहती है कि अग्निवीर पर नए तरीके से सोचा जाए.

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए में सहयोगी दल खास जेडीयू मोदी सरकार पर दबाव बनाने में जुट गई है. नीतीश कुमार प्रेशर पॉलिटिक्‍स के तहत मोदी 3.0 सरकार बनने से पहले ही अपनी बड़ी डिमांड रख रहे हैं. जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार यानि जेडीयू चाहती है कि अग्निवीर पर नए तरीके से सोचा जाए. इसके अलावा पार्टी का मानना है कि UCC एक पेचीदा विषय है, लिहाजा सभी लोगों से इस पर व्यापक चर्चा हो. इसके अलावा एक देश-एक चुनाव पर जेडीयू ने सरकार को समर्थन दिया है.

दरअसल, यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर शुरू से सभी राजनीतिक दलों में गतिरोध रहा है. इस मुद्दे पर सबकी अपनी-अपनी राय है. कोई चाहता है देश में लागू किया जाना चाहिए, जबकि कई दल इसके पक्ष में नहीं है. उधर, अग्निवीर योजना को लेकर भी मतभेद हैं. ज्‍यादातर राजनीतिक दल इसके पक्ष में नहीं हैं. केवल बीजेपी ही इन दोनों को लेकर अडिग है. हालांकि वन नेशन वन इलेक्‍शन को लेकर नीतीश ने नरम रुख दिखाया है और इस पर अपनी सहमति दे दी है.

वहीं, नीतीश कुमार भी प्रेशर पॉलिटिक्‍स के तहत अपनी ज्‍यादा से ज्‍यादा मांगें सरकार बनने से पहले ही रख दे रहे हैं. सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश नई सरकार में तीन बड़े मंत्रालय भी चाहते हैं.

UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी की नौकरी चाहिए तो फटाफट कर दें अप्लाई…जाने डिटेल्स में

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.