Home India सुकन्या समृद्धि योजना में नया अपडेट! 12500 रुपये जमा करें और पाएं...

सुकन्या समृद्धि योजना में नया अपडेट! 12500 रुपये जमा करें और पाएं 80 लाख रुपये तक का मेगा रिटर्न

0
511
सुकन्या समृद्धि योजना में नया अपडेट! 12500 रुपये जमा करें और पाएं 80 लाख रुपये तक का मेगा रिटर्न
सुकन्या समृद्धि योजना में नया अपडेट! 12500 रुपये जमा करें और पाएं 80 लाख रुपये तक का मेगा रिटर्न

Sukanya Samriddhi Scheme: सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बेटी के भविष्य के लिए पैसे जमा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। इस योजना में नया अपडेट आया है।

यानी अगर आप अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 12,500 रुपये जमा करते हैं तो आपको अपनी बेटी के 21 साल के होने तक 80 लाख रुपये से ज्यादा का मेगा रिटर्न मिलेगा। इसके अलावा इस निवेश पर टैक्स की बचत होगी, वो अलग। आइए जानते हैं कि कैसे आपकी बेटी सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके 80 लाख रुपये का मेगा रिटर्न पा सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है

सुकन्या समृद्धि योजना एक बचत योजना है। इसे सरकार की पहल बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 2015 में लॉन्च किया गया था। यह योजना माता-पिता को किसी भी अधिकृत बैंक या डाकघर शाखा में अपनी बालिका के लिए बचत खाता खोलने में सक्षम बनाती है। सरकार सुकन्या समृद्धि योजना खातों में जमा राशि पर 8.2% ब्याज देती है।

सुकन्या समृद्धि योजना में किसका खाता खुलेगा

सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने के लिए बालिका का भारत की निवासी होना ज़रूरी है। बालिका की उम्र 10 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। दो बेटियों वाले परिवार में अधिकतम दो खाते खोले जा सकते हैं। इसके अलावा कानूनी अभिभावक भी इस सरकारी योजना में बालिका के नाम से खाता खोलकर पैसे जमा कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना में टैक्स छूट

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट मिलती है। इस योजना के तहत आप सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपये का योगदान कर सकते हैं। योजना के तहत जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री होता है। ब्याज दर सरकार द्वारा हर तिमाही तय की जाती है।

सुकन्या समृद्धि योजना में कितनी मिलती है टैक्स छूट

अगर आप सालाना 1.5 लाख रुपये जमा करते हैं और आपकी सालाना सैलरी 3 से 6 लाख रुपये के बीच है तो आप सालाना 7,500 रुपये टैक्स बचाएंगे। जिनकी सैलरी 3 से 6 लाख रुपये सालाना के बीच है उन्हें 1.5 लाख रुपये जमा पर 5 फीसदी तक टैक्स छूट का लाभ मिलता है।

वहीं, अगर आपकी सैलरी 6 से 9 लाख रुपये के बीच है तो सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करने पर आपको 1.5 सालाना जमा पर 10 फीसदी की दर से 15,000 रुपये तक टैक्स छूट का लाभ मिलेगा।

जिनकी सालाना सैलरी 9 से 12 लाख रुपये के बीच है, उन्हें सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 1.5 लाख रुपये की सालाना जमा राशि पर 15 फीसदी की दर से 22,500 रुपये तक की टैक्स छूट मिलेगी। जिन लोगों की सालाना सैलरी 12 से 15 लाख रुपये के बीच है, उन्हें सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 1.5 लाख रुपये की सालाना जमा राशि पर 20 फीसदी की दर से 30,000 रुपये तक की टैक्स छूट का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा जिन लोगों की सैलरी 15 लाख रुपये से ज्यादा है, उन्हें सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 1.5 लाख रुपये की सालाना जमा राशि पर 30 फीसदी की दर से 45,000 रुपये तक की टैक्स छूट का लाभ मिलेगा। सुकन्या समृद्धि योजना से ऐसे पा सकते हैं 70 लाख रुपये का मेगा रिटर्न

अगर आपकी बेटी 10 साल की है और आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत उसके खाते में हर महीने 12,500 रुपये जमा करते हैं तो एक साल में 1.5 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। जब आपकी बेटी 21 साल की हो जाएगी तो उसके खाते में करीब 22.50 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। इस जमा पर आपको 8.2% सालाना ब्याज मिलेगा। इस ब्याज पर आपको मैच्योरिटी डेट तक करीब 46,77,578 रुपये रिटर्न के तौर पर मिलेंगे।

अब अगर मूलधन और ब्याज की रकम को जोड़ दें तो कुल रकम 69,27,578 रुपये होगी। अब अगर आपकी सालाना सैलरी 15 लाख रुपये से ज्यादा है तो आपको टैक्स छूट के तौर पर सालाना 45,000 रुपये की बचत होगी। जब आपकी बेटी 21 साल की होगी तो आप टैक्स से 9.45 लाख रुपये बचा लेंगे।

अब अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना खाते में जमा 69,27,578 रुपये में 9.45 लाख रुपये की टैक्स बचत की रकम जोड़ दें तो यह रकम 7,872,578 रुपये हो जाएगी। यानी जब आपकी बेटी 21 साल की होगी तो उसके पास करीब 80 लाख रुपये की रकम होगी।

Bihar Teacher Transfer Policy : बिहार टीचर ट्रांसफर पॉलिसी से 5-6 लाख शिक्षक भड़क गये, बोले इस Policy को वापस लेने की मांग की है.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.