Home India New Rule 1 September 2024 : Aadhaar से लेकर क्रेडिट कार्ड तक...

New Rule 1 September 2024 : Aadhaar से लेकर क्रेडिट कार्ड तक 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, तुरंत जानें वरना…

0
468
New Rule 1 September 2024 : Aadhaar से लेकर क्रेडिट कार्ड तक 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, तुरंत जानें वरना...
New Rule 1 September 2024 : Aadhaar से लेकर क्रेडिट कार्ड तक 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, तुरंत जानें वरना...

Changes From 1 September 2024: 1 सितंबर से नया महीना शुरू हो रहा है. नए महीने में कुछ बदलाव भी होने जा रहे हैं जो आपकी रोजाना की जिंदगी पर सीधा असर डाल सकते हैं. यही नहीं नियमों में होने वाले इन परिवर्तनों की जानकारी होना आपकी जेब के लिए भी जरूरी है ताकि आप पहले से अपनी योजनाएं बना सकें.

लो क्वालिटी ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाएगा गूगल

गूगल 1 सितंबर 2024 को नई प्ले स्टोर पॉलिसी लागू करेगा, जिसके बाद हजारों लो क्वालिटी ऐप्स प्ले स्टोर से हट जाएंगे. गूगल का मानना है कि इन ऐप्स में मालवेयर हो सकता है इसलिए इन्हें हटा दिया जाएगा. गूगल ने इसके पीछे यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी बनाए रखने की दलील दी है.

14 सितंबर तक फ्री में अपडेट होगा आधार

यूआईडीएआई की ओर से 10 साल पुराने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट किया जा रहा है. इसकी डेडलाइन 14 सितंबर 2024 है यानी इस दिन तक 10 साल पुराना आधार My Aadhaar पोर्टल पर जाकर फ्री में अपडेट किया जा सकता है. ये सुविधा ऑनलाइन ही दी जा रही है. आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट कराने पर 50 रुपये का सेवा शुल्क देना होता है.

ओटीपी आने में हो सकती है थोड़ी देरी

ट्राई की ओर से टेलीकॉम कंपनियों को 1 सितंबर से फर्जी कॉल और मेसेज भेजने पर लगाम लगाने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसे में टेलीकॉम कंपनियों को गैर पंजीकृत मैसेज और कॉल की पहचान करनी होगी और उन्हें ब्लॉक करना होगा. इसके लिए 30 सितंबर की समयसीमा दी गई है. ऐसे में हो सकता है कि 1 सितंबर से बैंक कॉल, मैसेज और ओटीपी आने में थोड़ी देरी हो.

रूपे रिवॉर्ड प्वाइंट से नहीं कटेगी ये फीस

रूपे क्रेडिट कार्ड और यूपीआई ट्रांजेक्शन फीस अब रूपे रिवॉर्ड प्वाइंट से नहीं काटी जाएगी. इस संबंध में नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों को सूचित कर दिया है. ये नया नियम 1 सितंबर 2024 से लागू होगा.

Ration Card Rules: राशन को लेकर सरकार ने जारी किए नए नियम, इन लोगों को होगा बड़ा नुकसान

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.