Home Business New Flights To Europe: एयर इंडिया शुरू तीन बड़े शहरों के लिए...

New Flights To Europe: एयर इंडिया शुरू तीन बड़े शहरों के लिए नॉन स्‍टॉप फ्लाइट्स, शैड्यूल जारी

New Flights To Europe: एयर इंडिया बढ़ती मांग को पूरा करने और अपने परिचालन का विस्तार करने के लिए यूरोप के लिए तीन सीधी उड़ानें संचालित करेगी. दिल्ली से नीदरलैंड्स की राजधानी एम्स्टर्डम के लिए रोजाना 22 जून 2024 से फ्लाइट्स शुरू होगी.

इसके अलावा दिल्ली से डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के लिए 1 जुलाई 2024 से हफ्ते में पांच दिन तक फ्लाइट चलेगी. इटली के मिलान के लिए भी रोजाना फ्लाइट्स का ऐलान भी एयर इंडिया ने किया है. यह फ्लाइट राजधानी दिल्ली से हर रोज उड़ान भरेगी.

एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा कि वैश्विक मार्ग नेटवर्क का विस्तार एयरलाइन की मौजूदा बदलाव यात्रा के लिए एक प्रमुख प्राथमिकता बनी हुई है. सभी नई एवं अतिरिक्त उड़ानें शुरू हो जाने पर एयर इंडिया यूरोप के सात स्थानों- एम्स्टर्डम शिफोल, कोपेनहेगन, फ्रैंकफर्ट, मिलान मालपेंसा, पेरिस सीडीजी, वियना और ज्यूरिख के लिए हर सप्ताह 80 उड़ानें संचालित करेगी.

22 जून से होगी शुरू

एयर इंडिया 22 जून, 2024 से दिल्ली से एम्स्टर्डम शिफोल और दिल्ली से मिलान मालपेंसा के लिए हर रोज नॉन-स्टॉप उड़ानें संचालित करेगी. इसके अलावा, एयर इंडिया दिल्ली-कोपेनहेगन रूट पर एक और उड़ान का संचालन करेगी, जिससे इस रूट पर फ्रीक्वेंसी सप्ताह में पांच बार हो जाएगी. एयर इंडिया सीईओ विल्‍सन ने कहा कि यूरोप में बढ़ी हुई फ्रीक्वेंसी से यह पता चलता है भारत और यूरोप के बीच यात्रा की मांग बढ़ी है और हम अपने ग्राहकों को अधिक ऑप्शन और सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

दिल्ली- एम्स्टर्डम फ्लाइट शैड्यूल

एयर इंडिया के मुताबिक दिल्ली- एम्स्टर्डम फ्लाइट संख्या दिल्ली से दोपहर 1.15 बजे रवाना होगी. फ्लाइट शाम 06.35 बजे एम्स्टर्डम में लैंड करेगी. वापसी में फ्लाइट संख्या AI156 एम्स्टर्डम से रात 08.40 बजे रवाना होगी और ये अगले दिन सुबह आठ बजे दिल्ली में लैंड करेगी. दिल्ली- मिलान डेली फ्लाइट (AI137) दिल्ली से दोपहर 02.15 बजे रवाना होगी. शाम 07.20 बजे मिलान पहुंचेगी. मिलान से रात 09 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 08.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

दिल्‍ली-कोपेनहेगन शैड्यूल

एयर इंडिया के मुताबिक दिल्ली से कोपेनहेगन के लिए फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी. दिल्ली से दोपहर 02.20 बजे रवाना होगी और फ्लाइट शाम 06.45 बजे कोपेनहेगन पहुंचेगी. वापसी में कोपेनहेगन-दिल्ली (AI158) फ्लाइट कोपेनहेगन रात 08.45 बजे रवाना होगी. ये फ्लाइट अगले दिन सुबह 07.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. एयर इंडिया की ज्यूरिख के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट 16 जून 2024 से शुरू हो रही है.

ये भी पढ़ें:- Sarkari Naukri: 70000 की सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो AAI में फटाफट करें आवेदन, बिना परीक्षा होगा चयन

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.