Home Bihar News MCLR Rates Reduced : बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, MCLR दरें...

MCLR Rates Reduced : बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, MCLR दरें घटी, घट जाएगी होम लाेन EMI

0
488
HDFC Bank service closed! चार दिन तक बंद रहेगी HDFC बैंक की सर्विस, कल ग्राहक नहीं कर पाएंगे ये काम
HDFC Bank service closed! चार दिन तक बंद रहेगी HDFC बैंक की सर्विस, कल ग्राहक नहीं कर पाएंगे ये काम

एचडीएफसी बैंक ने नए साल में लोन सस्ता करने का ऐलान किया है. बैंक ने कुछ पीरियड के लोन पर एमसीएलआर (MCLR) में 5 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.05 फीसदी कटौती की है.

नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, बैंक ने नए साल में ग्राहकों को खास तोहफा देते हुए लोन सस्ता कर दिया है. बैंक ने कुछ पीरियड के लोन पर मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 5 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.05 फीसदी कटौती की है. ये MCLR दरें ओवरनाइट, छह महीने, एक साल और तीन साल पीरियड पर घटाया गया है. बैंक की नई MCLR दरें 7 दिसंबर, 2024 से लागू हो गई है.

HDFC Bank  के ओवरनाइट MCLR 9.20 फीसदी से घटाकर 9.15 फीसदी कर दी है. एक महीने का MCLR 9.20 फीसदी है और इसमें बदलाव नहीं किया गया है. 3 महीने की MCLR 9.30 फीसदी है. इसमें भी कोई बदलाव नहीं किया गया. 6 महीने की MCLR को 9.45 फीसदी से घटाकर 9.40 फीसदी कर दिया गया है. एक साल का MCLR को 9.45 फीसदी से घटाकर 9.40 फीसदी कर दिया गया है. 2 साल से ज्यादा पीरियड के लिए MCLR 9.45 फीसदी है. इसमें बदलाव नहीं किया गया. 3 साल से पीरियड के लिए MCLR 9.50 फीसदी से घटाकर 9.45 फीसदी कर दिया गया है.

कैसे तय होता है MCLR-(How is MCLR decided)

MCLR तय करते समय कई कारकों को ध्यान में रखा जाता है जिसमें डिपॉजिट रेट, रेपो रेट, ऑपरेशनल कॉस्ट और कैश रिजर्स रेशो को बनाए रखने की कॉस्ट शामिल है. आमतौर पर रेपो रेट में बदलाव का असर MCLR रेट पर पड़ता है. MCLR में बदलाव से लोन की ब्याज दर पर असर पड़ता है, जिससे कर्ज लेने वालों की ईएमआई घट-बढ़ जाती है.

लोन की ईएमआई घटेगी-(Loan EMI will decrease)

MCLR में कटौती का असर होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन समेत इससे जुड़े सभी तरह के लोन की ब्याज दर पर देखने को मिलेगा. पुराने ग्राहकों को पहले से कम EMI चुकनी होगी. नया लोन लेने वाले ग्राहकों को सस्ता लोन मिलेगा.

School Winter Holiday : स्कूली छात्रों को बड़ी राहत, फिर घोषित हुए अवकाश, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब तक बंद रहेंगे

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.