Home Business LPG Price Hike: LPG सिलेंडर हुआ महंगा… इतने बढ़े दाम

LPG Price Hike: LPG सिलेंडर हुआ महंगा… इतने बढ़े दाम

0
939

LPG Cylinder Price Hike: मार्च की शुरुआत महंगाई के साथ हुई है, क्योंकि आज से खान-पान बजट बढ़ जाएगा. 1 मार्च को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर से बढ़ा दिए गए हैं. हालांकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस बार भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 25 रुपये तो मुंबई में 26 रुपये महंगा हुआ है.

19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के नए रेट


ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लगातार दूसरे महीने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर महंगाई का झटका दिया है. पिछले महीने बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी 2024 को 14 रुपये का इजाफा करने के बाद अब सिलेंडर के दाम में एक बार 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. IOCL की वेबसाइट पर बदले हुए रेट जारी कर दिए गए हैं, जो कि 1 मार्च 2024 यानी आज से लागू हैं.

नए रेट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर (Delhi LPG Cylinder Price) 1795 रुपये में मिलेगा, जबकि कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1911 रुपये का हो गया है. मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़कर 1749 रुपये, जबकि चेन्नई में 1960.50 रुपये हो गया है.

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर


घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहींकॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में जहां बढ़ोतरी दी गई है, तो वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये का मिल रहा है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम (Domestic LPG Price) लंबे समय से स्थिर बने हुए हैं

 

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.