Home India Loan Interest Rate : इन बैंकों ने बदल दी लोन की ब्याज...

Loan Interest Rate : इन बैंकों ने बदल दी लोन की ब्याज दर, जानें महंगा हुआ या सस्ता…?

0
445
Repo Rate Cut : RBI ने दी खुशखबरी! देगा सस्ते कर्ज की सौगात, महंगाई दर में कमी के चलते फिर होगी ब्याज दरों में कटौती
Repo Rate Cut : RBI ने दी खुशखबरी! देगा सस्ते कर्ज की सौगात, महंगाई दर में कमी के चलते फिर होगी ब्याज दरों में कटौती

Loan Interest Rate 2024: RBI ने पिछले डेढ़ साल से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. लेकिन अक्टूबर महीने में कई बड़े बैंकों ने MCLR में बदलाव किया है. MCLR के तहत बैंक अपनी ब्याज दरों में बदलाव करते हैं.

SBI ने एक निश्चित अवधि के लिए लोन की दर घटाई है। जबकि एचडीएफसी बैंक ने दो अवधि के लिए इसमें बढ़ोतरी की है। आइए जानते हैं एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीबीआई बैंक जैसे बड़े बैंकों द्वारा दी जा रही ब्याज दर के बारे में-

HDFC ने 6 महीने और 3 साल की अवधि वाले लोन पर ब्याज दर में 5 बीपीएस की बढ़ोतरी की है। इन दो अवधि के अलावा बैंक ने किसी भी लोन की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। ओवरनाइट ब्याज दर 9.10% और एक महीने की एमसीएलआर 9.15% की पेशकश करता है।

तीन महीने की एमसीएलआर (MCLR) 9.30% और छह महीने की एमसीएलआर (MCLR)  9.40% से बढ़कर 9.45% हो गई है। एक साल की एमसीएलआर (MCLR) 9.45% है। दो साल की एमसीएलआर (MCLR) 9.45% पर है और संशोधन के बाद तीन साल की अवधि 9.45% से बढ़कर 9.50% हो गई है।

Delhi NCR Weather: NCR के इन इलाकों में आज बारिश की संभावना, दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड