Home Entertainment Kapil Sharma: सुनील ग्रोवर के एक जवाब से कपिल शर्मा की बोलती...

Kapil Sharma: सुनील ग्रोवर के एक जवाब से कपिल शर्मा की बोलती बंद, कहा-अब 1 बात का मिलेगा 4 जवाब

0
692

मुबंई. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में फिल्म ‘चमकीला’ की टीम पहुंचीं. इस दौरान होस्ट कपिल शर्मा संग डायरेक्टर इम्तियाज अली, परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ ने खूब हंसी के हटाके लगाए. वहीं कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा से लेकर सुनील ग्रोवर ने अपने-अपने कॉमिक अंदाज में शो के मेहमान को खूब हंसाया. लेकिन कपिल शर्मा के मजाक का सुनील ने धज्जियां उड़ा दीं.

लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया कि कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने डोनाल्ड ट्रंप और किंग कांग बनकर शो में आए. इस दौरान दोनों ने काफी फनी एक्ट कर सभी को हंसा-हंसा के लोटपोट कर दिया. हालांकि सुनील ग्रोवर अपने डफली किरदार से हर किसी का दिल जीत लिया. उनकी झिलमिलाती रंग-बिरंगी साड़ी से उनका डफली किरदार और भी निखर के सामने आया.

शो में आते ही सुनील अपने डफली किरदार के बारे में बताते हुए कहा- आप सोच रहे होंगे कि मेरा नाम डफली क्यों है. वो इसलिए हैं क्योंकि मैं एक संगीत परिवार से आती हूं. हमारा काम है हम संगीत वाद्ययंत्र बेचना.

आगे सुनील परिणीति संग हंसी ठिठोली करते हुए उन्हें फेक छिपकली और कॉकरोच गिफ्ट करते हैं. वह परिणीति से कहते हैं कि ये डिजाइनर हैं. इसके बाद सुनील दिलजीत को भी अपने प्रोडक्ट दिखाते और कहते हैं कि इन्हें वे खरीद सकते हैं. सुनील के इस बात पर कपिल शर्मा हमेशा की तरह बीच में ही टपक पड़ते हैं और कहते हैं- ‘वह इसे खरीदेंगे पर पहले एक खूबसूरत लड़की भेजेंगे.’ कपिल के इस बात पर सुनील करारा जवाब देते हुए कपिल की बोलती बंद कर देते हैं. वह कपिल से कहते हैं, ‘मैं अब वह इंसान नहीं हूं जो छह साल पहले थी. अब मैं एक बात चार जवाब दे दूंगी.’ बता दें कि ये सारी बातें कपिल और सुनील ने हंसी मजाक में कहा है.

 

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.