Home Crime Jamui Road Accident: नींद की झपकी आने से पेड़ से टकराई तेज...

Jamui Road Accident: नींद की झपकी आने से पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दुल्हे के 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

0
381
Jamui Road Accident: नींद की झपकी आने से पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दुल्हे के 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
Jamui Road Accident: नींद की झपकी आने से पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दुल्हे के 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Jamui Road Accident: बिहार में जमुई जिले लछुआर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।

कार चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार लोग जमुई शहर से अलीगंज प्रखंड के बेटवा गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जमुई लौटने के दौरान कार चालक को झपकी आ गई और कार महना पुलिया के समीप पेड़ से टकरा गई। इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान बाबू गुप्ता,रिशु सिन्हा, और विक्रम कुमार के रूप में की गयी है। इस घटना में रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफरल अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया है।

PNB की ये जबरदस्त स्कीम, इस स्कीम में सिर्फ जमा करें ₹2,00,000 और पाएं 49 ह़जार रूपए से ज्यादा का ब्याज…!

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.