Home Business Indian Passport Holders : भारतीय पासपोर्ट वालों के लिए अच्छी खबर! 16...

Indian Passport Holders : भारतीय पासपोर्ट वालों के लिए अच्छी खबर! 16 देश दे रहे हैं वीजा, रहने से लेकर घूमने का मिलेगा पूरा मौका…..!

0
393
Indian Passport Holders : भारतीय पासपोर्ट वालों के लिए अच्छी खबर! 16 देश दे रहे हैं वीजा, रहने से लेकर घूमने का मिलेगा पूरा मौका.....!
Indian Passport Holders : भारतीय पासपोर्ट वालों के लिए अच्छी खबर! 16 देश दे रहे हैं वीजा, रहने से लेकर घूमने का मिलेगा पूरा मौका.....!

Digital Nomad Visa: आप डिजिटल नोमैड वीजा के जरिए भी कई देशों में रहने की प्लानिंग कर सकते हैं। इस वीजा के जरिए आपको कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स दिखाने होंगे, साथ ही इस वीजा के जरिए आप यहां काम भी कर सकते हैं।

कल्पना कीजिए आप वहीं 9 टू 5 वाली जॉब छोड़कर एक ऐसे देश में बैठे हो जहां कभी आपने बसने का सपना सोचा होगा। जैसे इंडोनेशिया के समुद्र किनारे शांति का मजा ले रहे हो या फिर इटली की किसी वाइनरी में काम कर रहे हो। लेकिन ऐसा हर किसी के लिए मुमकिन नहीं, क्योंकि वीजा पाना आज के टाइम में सबसे ज्यादा मुश्किल भरा काम हो चुका है। लेकिन हां, अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है और वैलिड डॉक्युमेंट्स हैं, तो आप कुछ देशों का डिजिटल नोमैड वीजा ले सकते हैं।

बता दें, 2022 में, एस्टोनिया दुनिया का पहला ऐसा देश बन चुका है, जिसने रिमोट वर्कर्स के लिए डिजिटल नोमैड वीजा पेश किया, और तब से कई और दूसरे देश भी इस पहल की ओर बढ़ रहे हैं। मनमोहक जगहों पर काम करने के अलावा, ये वीजा लोगों को किसी दूसरे देश को करीब से जानने, वहां की संस्कृति, खाना-पान और भाषा सीखने का भी मौका देता है। चलिए आपको उन देशों के बारे में बताते हैं, जहां का डिजिटल नोमैड वीजा मिल सकता है। (All photo credit: pexels.com)

क्रोएशिया

क्रोएशिया डिजिटल नोमैड वीजा रेजिडेंस परमिट आपको छह महीने से एक वर्ष तक क्रोएशिया में रहने और काम करने की अनुमति देता है और ये वीजा की तुलना में एक अस्थायी निवास परमिट की तरह कार्य करता है। पात्र होने के लिए, आप एक सैलरी वाले एम्प्लोयी, फ्रीलांसर या सेल्फ-एम्पलॉईड वाले व्यक्ति होने चाहिए।

एक वैलिड पासपोर्ट होने के अलावा, आपकी कम से कम लगभग ₹2,59,580 मासिक आय होनी चाहिए। साथ ही आपके पते का लीज़ एग्रीमेंट क्रोएशिया में देना होगा, जिसे आप ऑनलाइन भी दे सकते हैं। एक बार जब आपका आवेदन वेरिफाई हो जाता है, तो आपको 30 दिनों के भीतर अपना अस्थायी क्रोएशियाई एड्रेस भी रजिस्टर कराना होगा।

जर्मनी

हालांकि जर्मनी रिमोट वर्कर्स के लिए डिजिटल नोमैड वीजा प्रदान नहीं करता, लेकिन इसके बजाय एक ऑप्शन है जिसे फ्रीलांस वीजा कहते हैं। फ्रीलांस वीजा के लिए, व्यक्ति को एक स्वतंत्र पेशे (क्रिएटिव, मेडिकल, एडवायजरी, शिक्षण, तकनीकी) में होना चाहिए और एक वर्ष के लिए इनकम का प्रमाण होना चाहिए (लगभग ₹1,15,772). एक बार जब आप जरूरी डॉक्युमेंट्स तैयार कर लेंगे, तब फिर आपको आवेदन पत्र भरना होगा जर्मन दूतावास में अपॉइंटमेंट शेड्यूल करनी होगी। ध्यान रखें कि सभी डॉक्युमेंट्स और फॉर्म जर्मन भाषा में अनुवादित होने चाहिए।

ग्रीस

ग्रीस द्वारा प्रदान किया गया डिजिटल नोमैड वीजा सभी गैर-ईयू निवासियों के लिए खुला है। इस वीजा के लिए आवेदन करने के लिए, आपके पास ग्रीस के बाहर किसी कंपनी के साथ एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट या इंडिपेंडेंट वर्क का प्रमाण, आय का प्रमाण (लगभग ₹3,16,106), ग्रीस में निवास का प्रमाण, स्वास्थ्य बीमा, एक कवर लेटर, एक चिकित्सा प्रमाण पत्र, विदेश मंत्रालय (नई दिल्ली) द्वारा प्रमाणित पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, और एक कन्फर्म रिटर्न फ्लाइट टिकट होना जरूरी है।

इंडोनेशिया

हालांकि इंडोनेशिया इसे आधिकारिक रूप से डिजिटल नोमैड वीजा नहीं कहता, लेकिन भारतीय नागरिकता वाले रिमोट वर्कर्स E33G वीजा के साथ एक साल तक देश में काम कर सकते हैं। इस वीजा के लिए आपको धनराशि का प्रमाण और न्यूनतम बैंक बैलेंस (लगभग ₹1,73,061) साथ ही खाते का विवरण देना होगा, जिसमें वार्षिक आय (लगभग ₹51,91,830) हो।

इटली

इटली द्वारा प्रदान किया गया डिजिटल नोमैड वीजा रिमोट वर्किंग यात्रियों को पूरे एक साल तक देश में रहने और काम करने की अनुमति देता है। एक वैलिड पासपोर्ट के अलावा, आपको दो हाल ही में खींची गई रंगीन पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, एक भरा हुआ वीजा फॉर्म, साथ ही लगभग ₹22,39,686 की वार्षिक आय, इटली में चिकित्सा उपचार को कवर करने वाला स्वास्थ्य बीमा, आवास का प्रमाण और एक नोमैड वर्कर के रूप में पिछले छह महीनों का कार्य अनुभव देना होगा। आपको नई दिल्ली, मुंबई या कोलकाता में इटालियन वाणिज्य दूतावास में अपॉइंटमेंट बुक करनी होगी।

थाईलैंड

थाईलैंड का डेस्टिनेशन थाईलैंड वीजा (DTV) 5-वर्षीय मल्टीपल-एंट्री वीजा है, जिसे रिमोट वर्कर्स के लिए 15 जुलाई 2024 को पेश किया गया था। इस वीजा के तहत होल्डर प्रत्येक एंट्री पर 180 दिनों तक थाईलैंड में ठहर सकते हैं। साथ ही, हर साल 10,000 थाई बाहट (लगभग ₹25,504.58) के शुल्क पर अतिरिक्त 180 दिनों के लिए एक्सटेंशन भी ले सकते हैं। आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही, उन्हें अपने बैंक खाते में कम से कम 500,000 थाई बाहट (लगभग ₹12,75,229) की राशि दिखानी होगी और रोजगार (जॉब) का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

इन देशों में भी मिल रहा है डिजिटल नोमैड का ऑप्शन

ऊपर बताए गए देशों के अलावा, रोमानिया, माल्टा, एस्टोनिया, न्यू जीलैंड, कोस्टा रीका, सेशेल्स, स्पेन, बहामास, पुर्तगाल, जैसी जगहों के लिए भी आप डिजिटल नोमैड वीजा ले सकते हैं।

Gold Rate Today : सोना हुआ सस्ता, आज कितने होंगे 24 कैरेट के दाम?