Home Bihar News IMD Rian Alert : बिहार में 24 घंटे बाद 10 जिलों में...

IMD Rian Alert : बिहार में 24 घंटे बाद 10 जिलों में बढ़ेंगी मुश्किलें, IMD के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन

0
444
IMD Rian Alert : बिहार में 24 घंटे बाद 10 जिलों में बढ़ेंगी मुश्किलें, IMD के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन
IMD Rian Alert : बिहार में 24 घंटे बाद 10 जिलों में बढ़ेंगी मुश्किलें, IMD के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन

Bihar Weather बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है 24 घंटे बाद फिर से ठंड बढ़ सकती है। उत्तरी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। पटना सहित अन्य जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। 24 घंटे बाद तापमान में गिरावट की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए आप मौसम संबंधी वेबसाइट या पोर्टल पर जा सकते हैं।

Bihar Weather News: बिहार में उत्तर पछुआ हवा के प्रवाह से मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है जबकि पटना सहित अन्य जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

24 घंटे बाद इन 10 जिलों के लिए अलर्ट

बिहार में 24 घंटे बाद तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूर्वोत्तर आसाम व आसपास में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है।  कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर में मौसम बिगड़ सकता है।

इन जिलों में मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा

इनके प्रभाव से उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। मंगलवार को पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया व किशनगंज में मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा।

पटना सहित 27 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 27.7 डिग्री सेल्सियस पटना का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जबकि 29.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी सबसे गर्म स्थान रहा। पटना सहित अधिसंख्य शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस जबकि 8.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना व आसपास इलाकों का मौसम सामान्य बना रहा।

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि 

अरवल के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि, गया में तीन डिग्री, औरंगाबाद में 1.6 डिग्री, डेहरी में 2.2 डिग्री, सासाराम में 3.2 डिग्री, बक्सर में 1.7 डिग्री, बेगूसराय में 1.1 डिग्री , शेखपुरा में 2.1 डिग्री, गोपालगंज में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई।

मौसम में उतार-चढ़ाव से बच्चे हो रहे बीमार

  • इस समय मौसम बदल रहा है। दिन में थोड़ा मौसम गर्म हो रहा है, रात में मौसम ठंडा हो जाता है।
  • इसका सबसे अधिक असर बच्चों पर देखने को मिल रहा है कि बच्चे सर्दी-खांसी से प्रभावित हो रहे हैं।
  • बच्चों के इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने कहा कि जब-जब मौसम में उतार-चढ़ाव होगा, तब-तब सर्दी-खांसी का प्रभाव बढ़ जाता है।
  • इससे घबराने की बात नहीं, मौसम में उलटफेर की वजह से सर्दी-खांसी हो रही है।
  • बच्चों को अभी भी गर्म कपड़े पहनाकर रखें ताकि वह बीमारी से बच सके

Bihar Election 2025 : इस विधायक ने कर दी बड़ी मांग, बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़े कांग्रेस….!

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.