Home Business IMD Rain Alert : दिल्ली से बिहार तक इन इलाकों में आज...

IMD Rain Alert : दिल्ली से बिहार तक इन इलाकों में आज बदलेगा मौसम, आंधी के साथ होगी भारी बारिश

0
278
Bihar Rain Alert : Heavy rain and storm warning in these four districts of Bihar, advice to be cautious; Read the weather condition
Bihar Rain Alert : Heavy rain and storm warning in these four districts of Bihar, advice to be cautious; Read the weather condition

IMD Rain Alert: उत्तर प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस बीच बादलों की आवाजाही के कारण गर्मी के साथ-साथ उमस भी महसूस की जा रही है। प्रदेश में उमस भरी गर्मी और बादलों की आवाजाही के बीच मौसम विभाग ने 29 से 31 मई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

IMD Rain Alert: केरल और महाराष्ट्र में समय से पहले मानसून आ चुका है और अब यह तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। उत्तर भारत में जल्द ही बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। देश के कई हिस्सों में इन दिनों मौसम बदलाव के दौर से गुजर रहा है, कहीं लोगों को भीषण गर्मी तो कहीं भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने 29 मई को दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं गुरुवार को देश में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मई से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और जब तक जरूरी न हो बाहर न निकलें। इस दौरान दिल्ली में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

बिहार में तीन दिनों के लिए अलर्ट

बिहार में मौसम विज्ञान केंद्र ने ताजा चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राज्य में अगले 3 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 29 से 31 मई के बीच बिहार के कई जिलों में मौसम का रौद्र रूप देखने की प्रबल संभावना है। भारी बारिश ही नहीं बल्कि तेज आंधी, बिजली गिरने आदि की भी प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने 29 से 31 मई तक कोसी-सीमांचल और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में चेतावनी जारी की है।

पंजाब और हरियाणा में ऐसा रहेगा हाल

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 29 मई को हरियाणा, चंडीगढ़ में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

यूपी में भी गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। इस बीच बादलों की आवाजाही के कारण गर्मी के साथ-साथ उमस भी महसूस की जा रही है। प्रदेश में उमस भरी गर्मी और बादलों की आवाजाही के बीच मौसम विभाग ने 29 से 31 मई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 29 से 31 मई तक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Vande Bharat Sleeper Train! भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही शुरू होगी: जानें मुख्य मार्ग और किराया डिटेल्स