Home Business IMD Rain Alert : बिहार में अगले 48 घंटे में बारिश और...

IMD Rain Alert : बिहार में अगले 48 घंटे में बारिश और आधी का अलर्ट, पटना समेत इन जिलों में रहेगा प्रभाव

0
454
IMD Rain Alert : बिहार में अगले 48 घंटे में बारिश और आधी का अलर्ट, पटना समेत इन जिलों में रहेगा प्रभाव
IMD Rain Alert : बिहार में अगले 48 घंटे में बारिश और आधी का अलर्ट, पटना समेत इन जिलों में रहेगा प्रभाव

Bihar Weather बिहार में पछुआ हवा के कारण मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तरी भागों में कोहरे का प्रभाव है जबकि पटना सहित दक्षिणी भागों का मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है जिसके बाद ठंड में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

Bihar Weather News: बिहार में उत्तर पछुआ हवा से मौसम में परिवर्तन जारी है। उत्तरी भागों में कोहरे का प्रभाव तो पटना सहित दक्षिणी भागों का मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले समय में एक सप्ताह और लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

अगले 48 घंटे में बढ़ सकती है ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि जबकि इसके बाद तापमान में  गिरावट की संभावना है। चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर बांग्लादेश के आसपास बना हुआ है।

पटना समेत इन जिलों में दिख सकता है असर

पटना, गया, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया और दरभंगा में इस ठंड का असर दिख सकता है। बच्चों और बुजुर्गों सो सावधान रहने की सलाह दी गई है। क्योंकि, तापमान में अप-डाउन होने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

उत्तरी भागों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा

इनके प्रभाव से उत्तरी भागों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। पछुआ की गति में कमी आने के कारण सोमवार को पटना सहित अधिसंख्य शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रोहतास सबसे ठंडा रहा।

पटना का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि 30.3 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद सबसे गर्म रहा। पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय पछुआ हवा के कारण हल्के ठंड का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने के कारण मौसम सामान्य बना रहा।

भागलपुर में ठंड से जल्द मिलेगी राहत

भागलपुर में 14 फरवरी के बाद ठंड खत्म होने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी हवा की वजह से बीच में जाते ठंड पर विराम लग गया था। हालांकि, अभी अगले 48 घंटे में ठंड महसूस होगी। अब 14 फरवरी के बाद पूर्ण रूप से ठंड विदा हो जाने की संभावना बताई जा रही है। दिन में अब हल्की गर्मी महसूस होने लगी है।

हालांकि, शाम होते ही ठंड अभी है ऐसा महसूस होता है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. नेहा पारीक ने बताया कि अब धीरे धीरे ठंड समाप्त हो जायेगा। सुबह में हल्का कोहरा रह सकता है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 86 प्रतिशत आद्रता के साथ 4.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। मौसम गर्म होता जाने का पूर्वानुमान है।

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई गुड न्यूज! 1 जनवरी 2025 से 56% होने जा रहा है महंगाई भत्ता….!

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.