Home India IMD New Alert : यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक ठंड से लोगों...

IMD New Alert : यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक ठंड से लोगों की बढ़ने लगी परेशानी,कुछ दिनों तक भीषण होगा कोहरा..कई जिलों में अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट

0
1102

IMD Weather Update: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है. दिल्ली में एक्यूआई लगातार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है

देशभर में सर्दी का सितम जारी है. उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह-सुबह घने कोहरे के चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले 2 दिन बारिश की संभावना जताई है. राजधानी दिल्ली समेत सोमवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो कि 3.3 डिग्री सेल्सियस था. IMD ने कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही दिल्ली-NCR में मंगलवार (16 जनवरी) को बेहद घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया था. दिल्ली एयरपोर्ट पर पांच उड़ानों के मार्ग में सोमवार को खराब मौसम के कारण परिवर्तन किया गया. आईएमडी के अनुसार, कम विजिबिलिटी और घने कोहरे के उड़ानें काफी प्रभावित हुई हैं.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 दर्ज किया गया. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी-बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में मंगलवार (16 जनवरी) को कोल्ड डे की संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है.

आईएमडी का कहना है कि पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, बिहार के अलग-अलग स्थानों में न्यूनतम तापमान 3 – 7°C औरध्य प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड के कई हिस्सों में 8-10°C के बीच तापमान रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान लुधियाना में 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.