Home Business IMD Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटों के दौरान इन 8...

IMD Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटों के दौरान इन 8 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, पढ़ें IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट

0
472
IMD Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटों के दौरान इन 8 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, पढ़ें IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट
IMD Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटों के दौरान इन 8 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, पढ़ें IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट

Weather Forecast today: भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम?

अप्रैल का महीना लगभग खत्म होने को है और मौसम में अभी भी उतार-चढ़ाव जारी है। कहीं आंधी-तूफान तो कहीं भीषण गर्मी और उमस लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। खासकर पूर्वी और दक्षिणी भारत में मौसम का मिजाज और भी खराब हो सकता है।

भारी बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, असम और मेघालय में अगले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 26 से 27 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि मेघालय में भी अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज बिहार, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

आंधी और बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने आज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। ऐसा अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के उत्तरी हिस्सों में हो सकता है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के अन्य हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

गर्मी और उमस की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज झारखंड, बिहार, आंध्र प्रदेश और अन्य दक्षिणी राज्यों में गर्मी और उमस का असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, आईएमडी ने राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में भी गर्म रातें रहने का अनुमान जताया है।

अगले 3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वी भारत: 26 और 27 अप्रैल के दौरान पूर्वी भारत के राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण भारत: कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भी आंधी और बारिश की संभावना है। 28 और 29 अप्रैल को केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है।

मध्य भारत: मध्य प्रदेश, विदर्भ और अन्य हिस्सों में भी अगले सप्ताह बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

Home Buying Rules : घर खरीदने के नियम बदल गए! अब फ्लैट बुक करने का समय होगा ‘ये’ काम, नया ऑर्डर जारी