IMD Big Alert : बिहार के 7 जिलों में 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Update: सोमवार को पटना सहित बिहार के 17 जिलों में गरज-चमक और आंधी के बारिश भी हुई है. वहीं आज भी उत्तर भारत के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. इसके अलावा अन्य जिलों में हॉट डे जैसी स्थिति रहने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार आज किशनगंज, अररिया, सहरसा, मधेपुरा सहित अन्य जिलों में मेघगर्जन, व्रजपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है.

पटना. दिनभर चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से पटना सहित बिहार के अधिकांश जिलों के लोगों का हाल बेहाल था, लेकिन शाम होते ही आसमान से राहत बरसने लगी. तेज और ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत की सांस ली. शाम से ही कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ. तकरीबन 12 बजे से 3 बजे के बीच राजधानी पटना में भी रेड अलर्ट के दायरे में मूसलाधार बारिश, तेज गरज चमक और जोरदार आंधी देखने को मिली.

उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट

सिर्फ पटना ही नहीं, बीती रात बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, गोपालगंज, मुंगेर, लखीसराय, औरंगाबाद, खगड़िया, मधुबनी और नालंदा में भी मूसलाधार बारिश की गतिविधियां दर्ज हुई. इस वजह से मौसम सुहावना हो गया है. सुबह के समय आंशिक बादल छाया हुआ है और ठंडी हवा चल रही है. मौसम विभाग ने आज उत्तर पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में बारिश जबकि शेष जिलों में हॉट डे रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. लेकिन, आज भी बारिश की स्थिति कई जिलों में देखने को मिलने वाली है.

आज ऐसा रहेगा मौसम

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और सुपौल में बारिश की संभावना है. साथ ही मेघगर्जन, व्रजपात और तेज हवा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इसके अलावा शेष सभी जिलों में हॉट डे और उमस भरी गर्मी बनी रहने की संभावना है. रात में बारिश होने और अचानक मौसम में बदलाव होने की वजह से आसमान में आंशिक बादल दिखाई दे रहे हैं. तापमान में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है. आज भी कई जिलों में बारिश होने की स्थिति बन रही है. दिन का तापमान 35°C से 40°C के बीच बना रहेगा.

इन जिलों का तापमान 40°C के पार

12 मई को दिन में आंशिक रूप बादल छाए रहने की वजह से दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. मात्र चार जिलों का अधिकतम तापमान 40°C या इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया. इसमें सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41°C मोतिहारी में दर्ज हुआ. इसके अलावा, डेहरी और गोपालगंज में 40.2°C और गया में 40°C रिकॉर्ड किया गया.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
पटना 39 29.5 136
मुजफ्फरपुर 39.5 27.6 52
गया 40 27.2 82
पूर्णिया 34 25.3 45
भागलपुर 36.8 26.6   73
पश्चिम चंपारण 39.4 25 65
 डेहरी 40.2 27.6 101

 

Gold Price Fall Today : एक झटके में ₹3400 सस्ता हो गया सोना, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट