Home India IMD Alert : इन 8 राज्यों में गर्मी से राहत मिलेगी, झमाझम...

IMD Alert : इन 8 राज्यों में गर्मी से राहत मिलेगी, झमाझम बारिश होगी, यहां सबसे ज्यादा गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
580
IMD Rain Alert : आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, जानें डिटेल
IMD Rain Alert : आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, जानें डिटेलका अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, जानें डिटेल

Heatwave Alert: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के फलोदी में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। IMD ने भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा और राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं पंजाब के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार दिल्ली राजस्थान समेत कई राज्यों में 29 मई तक भीषण गर्मी जारी रहेगी

देश के कई राज्यों में भीषण और चिलचिलाती गर्मी का दौर जारी है। हालात ऐसे हैं कि इस चिलचालती गर्मी की वजह से लोग अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 6 राज्यों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

28 मई तक इन इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है। इन राज्यों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश शामिल हैं। राजस्थान के फलोदी का तापमान 50 से ऊपर पार कर गया है।

ऐसे में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, पंजाब के लिए भी IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 30 मई तक और मध्य प्रदेश और जम्मू में 29 मई तक लू चलने की आशंका जताई है।

दिल्ली में मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने आफत मचा रखी है। यहां 27 मई को कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। अगले कुछ दिनो तक लू की स्थिति से राहत मिलने की कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दिल्ली के सफदरजंग में सीजन का दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

यह सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में इस हफ्ते अधिकतम तापमान 44 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सोमवार से गुरुवार तक के लिए दिल्ली में गर्मी का रेड अलर्ट है। इसके बाद गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। हालांकि भीषण गर्मी के इस सीजन में असली राहत तो मानसून आने के बाद मिलेगी।

पहाड़ी इलाकों में भी सता रही गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में भी लू की स्थिति बनी रहेगी। बात करें उत्तराखंड के दून की तो यहां का अधिकतम तापमान सोमवार को 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दून में आंशिक बादल छाए रह सकते है। बुधवार को भी कहीं-कहीं बौछारें पड़ने का अनुमान है। बता दें कि लगातार दो दिन से पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

पश्चिम बंगाल के पूर्वी जिलों के ज्यादातर इलाकों में आज (28 मई) हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका जताई गई वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भी हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

खुशखबरी! इस बैंक के कर्मचारियों को मिलेगी एक महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, चेक करें डिटेल

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.