Skip to content
  • India
  • Career
  • Jobs
  • Entertainment
  • विदेश
  • Business
  • Tech
  • Cricket
  • Cities
    • Patna
    • गया
    • बेगूसराय
    • अररिया
    • शिवान
    • मधुबनी
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगरिया
    • सुपौल
    • छपरा
    • जमुई
    • पश्चिमी चम्पारण
    • नवादा
    • जहानाबाद
    • पूर्णिया
    • बक्सर
    • भागलपुर
    • बेतिया
    • भबुआ
    • मुजफ्फरपुर
    • शिवहर
    • मोतिहारी
    • लखीसराय
    • सीतामढ़ी
    • सहरसा
    • समस्तीपुर
    • शेखपुरा

बैंक ग्राहकों को चेतावनी! आपका भी है इस बैंक में खाता तो एक महीने बाद हो सकता है बंद, जानिये क्यों ?

May 7, 2024 by प्रवेश मौर्या

Bank Customers Alert: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National bank- PNB) ग्राहकों को चेताया है कि अगर उनके खातों में तीन साल से किसी प्रकार का लेन-देन नहीं हुआ है और उनमें कोई शेष राशि नहीं है तो उन खातों को एक माह बाद बंद कर दिया जाएगा।

बैंक के मुताबिक यह कदम ऐसे खातों को दुरुपयोग से बचाने के लिए किया जाएगा। बैंक ने अंतर्निहित जोखिम को रोकने के लिए ऐसे खातों को बंद करने का निर्णय लिया है। बैंक ने अनुसार तीन साल की गणना 30 अप्रैल तक की जाएगी।

डीमैट खातों से जुड़े खाते, सक्रिय स्थायी निर्देश वाले लॉकर, 25 वर्ष से कम उम्र के ग्राहक वाले छात्र खाते, नाबालिगों के खाते, एसएसवाई/ पीएमजेजेबीवाई/ पीएमएसबीवाई/ एपीवाई, डीबीटी जैसे उद्देश्यों के लिए खोले गए खाते और कोर्ट, आयकर विभाग या किसी अन्य वैधानिक प्राधिकरण के आदेश द्वारा फ्रीज किए गए खाते को बंद नहीं किया जाएगा।

प्रवासी यूपीआई का उपयोग कर सकेंगे

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ICICI bank प्रवासी ग्राहकों को भारत में यूपीआई भुगतान करने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर का उपयोग करने की सुविधा दे रहा है।बैंक के प्रवासी ग्राहक किसी भी भारतीय क्यूआर कोड को स्कैन करके, यूपीआई आईडी या किसी भारतीय मोबाइल नंबर या भारतीय बैंक खाते में पैसे भेजकर यूपीआई भुगतान कर सकते हैं।

बैंक ने कहा कि इससे रोजमर्रा के भुगतान करने की उनकी सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस सुविधा के साथ, बैंक के प्रवासी ग्राहक भारत में आईसीआईसीआई बैंक के साथ अपने एनआरई/एनआरओ बैंक खाते में पंजीकृत अपने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर के साथ अपने बिल, व्यापारी और ई-कॉमर्स लेनदेन के लिए भुगतान कर सकते हैं।

बैंक ने यह सेवा अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप आईमोबाइल पे के माध्यम से उपलब्ध कराई है। इससे पहले प्रवासी को यूपीआई भुगतान करने के लिए अपने बैंकों के साथ एक भारतीय मोबाइल नंबर पंजीकृत करना पड़ता था।

इस सुविधा को आगे लाने के लिए आईसीआईसीआई बैंक ने पूरे देश में यूपीआई के सुविधाजनक उपयोग के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा निर्धारित अंतरराष्ट्रीय बुनियादी ढांचे का लाभ उठाया है। बैंक यह सुविधा 10 देशों अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, ओमान, कतर और सऊदी अरब में प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: सिर्फ एक SMS से मिल जाएगी Voter ID Card की सारी डिटेल, जानिए कैसे ?

Categories Featured, India Tags Bank Account, Bank Customers Alert, Bank Latest News, Bihar News, Punjab National Bank (
Lok Sabha Election 2024: सिर्फ एक SMS से मिल जाएगी Voter ID Card की सारी डिटेल, जानिए कैसे ?
New Dress Coad: इस मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, इन कपड़ों में नहीं मिलेगी एंट्री
© 2026 • Built with GeneratePress
Go to mobile version