HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। नवीनतम दरें देखें

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)  ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (HDFC Bank Fixed Deposit) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर (FD Offers) कर रहा है।

यह बढ़ोतरी सिर्फ कुछ अवधि की एफडी पर की गई है। हालांकि, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज नहीं बढ़ाया है। बल्कि इस बार बल्क एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया गया है। बैंक ने 3 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये नई दरें 5 दिसंबर 2024 से लागू हो गई हैं।

3 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की एफडी पर एचडीएफसी बैंक की ब्याज दरें

  • 7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए – 4.75%; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 5.25%
  • 15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए – 4.75%; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 5.25%
  • 30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए – 5.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 6 प्रतिशत
  • 46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए – 5.75 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 6.25 प्रतिशत
  • 61 दिन से 89 दिन: आम जनता के लिए – 6 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 6.50 प्रतिशत
  • 90 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए – 6.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7 प्रतिशत
  • 6 महीने 1 दिन से 9 महीने से कम: आम जनता के लिए – 6.85 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.35 प्रतिशत
  • 9 महीने 1 दिन से 1 वर्ष से कम: आम जनता के लिए – 6.75 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.25 प्रतिशत
  • 1 वर्ष से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए – 7.40 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.90 प्रतिशत
  • 15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए – 7.05 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.55 प्रतिशत
  • 18 महीने 1 दिन से 21 महीने से कम: आम जनता के लिए – 7.25 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.75 प्रतिशत
  • 21 महीने से 2 वर्ष: आम जनता के लिए – 7.05 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.55 प्रतिशत
  • 2 वर्ष 1 दिन और 3 वर्ष तक: आम जनता के लिए – 7.00%; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.50%
  • 3 वर्ष 1 दिन से 5 वर्ष तक – 7.00 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.50 प्रतिशत
  • 5 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष तक: सामान्य जनता के लिए – 7.00 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.50 प्रतिशत
Exit mobile version