Home Jobs DRDO Recruitment: डीआरडीओ में नौकरी पाने का बढ़िया मौका, 67000 रुपये मंथली...

DRDO Recruitment: डीआरडीओ में नौकरी पाने का बढ़िया मौका, 67000 रुपये मंथली सैलरी

DRDO Recruitment 2024: रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) में नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है. लेकिन यह सपना कुछ ही लोगों का पूरा हो पाता है.

अगर आप भी डीआरडीओ में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए डीआरडीओ ने जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्तियां निकाली है. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

डीआरडीओ के इस भर्ती के जरिए कुल 20 पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो 31 मई तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी इन पदों पर काम करने के इच्छुक हैं, तो नीचे दिए गए इन सभी बातों को गौर से पढ़ें.

डीआरडीओ में चयन होने पर मिलेगी सैलरी

जूनियर रिसर्च फेलो- जिस उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 37000 रुपये मंथली दिए जाएंगे.

रिसर्च एसोसिएट- इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को सैलरी के तौर पर 67000 रुपये मंथली सैलरी दी जाएगी.

डीआरडीओ में नौकरी पाने की आयु सीमा

डीआरडीओ के इस भर्ती के तहत जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयुसीमा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

डीआरडीओ में नौकरी पाने की योग्यत

जूनियर रिसर्च फेलो- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बी.ई/बी.टेक/एम.ई/एम.टेक/एम.एससी डिग्री होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:- Sarkari Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो तुरंत कर दें अप्‍लाई, 177500 रुपये महीने तक की मिलेगी सैलरी

रिसर्च एसोसिएट (आरए)- उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनके पास प्रतिष्ठित संस्थान से पीएचडी डिग्री (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) या एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कम से कम 03 साल का अनुभव होना चाहिए.

डीआरडीओ में ऐसे मिलेगी नौकरी

उम्मीदवार जो भी डीआरडीओ के इस भर्ती के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, उनका चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

 

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.